फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra to be presenting at Billboard Music Awards 2021, has some words for host Nick Jonas

बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में दिखेगा प्रियंका का जलवा, पति निक जोनस को दिया ये खास मंत्र

Sun, 23 May 2021 09:33 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 23 May 2021 09:33 PM IST
सार

इस साल के बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के प्रस्तुतकर्ताओं में अपना नाम पाकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने अपने पति निक जोनस के लिए कुछ सलाह भी जारी की।

विज्ञापन
Priyanka Chopra to be presenting at Billboard Music Awards 2021, has some words for host Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : instagram

विस्तार

इस साल के बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के प्रस्तुतकर्ताओं में अपना नाम पाकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने अपने पति निक जोनस के लिए कुछ सलाह भी जारी की। बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स सोमवार को हो रहे हैं।

विज्ञापन


शो में निकल जोनस मशहूर गायक मार्शमेलो के साथ अपनी प्रस्तुति देने जा रहे हैं। मार्शमेलो के बारे में पूरी दुनिया जानती है वह एक ऐसे गायक हैं जो अपने गानों में, म्यूजिक वीडियोज में और स्टेज शोज के दौरान अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। इस बारे में पहले निक जोनस ने एक वीडियो के जरिए अपने सोशल मीडिया पेज पर खुलासा किया और फिर उनके साथी कलाकारों ने भी इस लाइव चैट में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Priyanka Chopra to be presenting at Billboard Music Awards 2021, has some words for host Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : instagram

निक जोनस और मार्शमेलो के अलावा शो के दौरान द वीकएंड, बीटीएस, बैड बनी, डोजा कैट एंड एसजेडए, ट्वेंटी वन पायलट्स, डीजे खालिद, कैरल जी, अलीसिया कीज, डुरान डुरान और पिंक भी हिस्सा लेंगे। इस संगीत पुरस्कार समारोह के मेजबानों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मलक्ष्मी, चेलसी हैंडलर, सिंथिया एरिवो, हेनरी गोल्डिंग जैसे तमाम दूसरे सितारे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed