फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka shared pictures from Sunday meeting with husband Nick Jonas Fans gave this reaction

सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों में पति निक जोनस का चेहरा किया ब्लर, फैंस ने पूछ डाले ऐसे-ऐसे सवाल

Mon, 28 Feb 2022 01:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Feb 2022 01:43 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों से बना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रियंका ने अपने पति निक जोनस का चेहरा ब्लर कर दिया है, जिस वजह से फैंस अभिनेत्री से सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Priyanka shared pictures from Sunday meeting with husband Nick Jonas Fans gave this reaction
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक प्यारी बेटी की मां बन गई हैं। प्रियंका और निक जोनस ने कुछ समय पहले ही गुड न्यूज देते हुए फैंस को बताया था कि उन्होंने सेरोगेसी के जरिए अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है। ऐसे में इन दिनों प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं लेकिन दोनों ही रविवार का समय अपने लिए निकलाते हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका और निक रविवार का दिन एक साथ बिताते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में प्रियंका ने निक को ब्लर कर दिया, जिसके बाद फैंस अभिनेत्री से मजेदार सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

Priyanka shared pictures from Sunday meeting with husband Nick Jonas Fans gave this reaction
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे कुछ तस्वीरों की मदद से बनाया गया है। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ कार में बैठी हुई हैं। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा का चेहरा धूम में चमकता हुआ दिख रहा है। लेकिन प्रियंका के बगल में बैठे निक का चेहरा नजर आ नहीं आ रहा है। तस्वीरों में निक का चेहरा ब्लर है। इसी वजह से फैंस हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka shared pictures from Sunday meeting with husband Nick Jonas Fans gave this reaction
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में सूरज, हार्ट और कार का इमोटिकॉन लगाया है। प्रियंका के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई कपल की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन कुछ फैंस ने प्रियंका से सवाल किया है कि उन्होंने निक को ब्लर क्यों कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘मैम आपने उनका फोटो ब्लर क्यों कर दिया।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘निक बैकग्राउंड में है।’ इसके अलावा, एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मैं आपकी बेबी की फोटो का इंतजार कर रही हूं।’

विज्ञापन

Priyanka shared pictures from Sunday meeting with husband Nick Jonas Fans gave this reaction
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

जनवरी में प्रियंका और निक ने अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है।' बॉलीवुड में उनके कई साथी कलाकारों कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर और अन्य ने दोनों को बधाई दी थी। वहीं बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक जोनस रोमांटिक डिनर डेट पर भी गए थे। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed