{"_id":"6acc94cf5a8d7ff5d205a7a8","slug":"ramayana-will-release-in-nearly-40-languages-makers-gear-up-for-record-overseas-launch-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: दुनियाभर में कितनी भाषाओं में रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म? मेकर्स ने दी जानकारी; यह है मकसद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: दुनियाभर में कितनी भाषाओं में रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म? मेकर्स ने दी जानकारी; यह है मकसद
Mon, 12 Oct 2026 01:35 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:35 PM IST
सार
Ramayana: 'रामायण' के मेकर्स इस फिल्म को भारत की सबसे बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। यहां जानिए फिल्म कितनी भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। गुजरते वक्त के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग 20 अक्तूबर को दशहरा से शुरू होगी। इस बीच मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म कितनी भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण'?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों के लिए आसान बनाने के लिए, 'रामायण' को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है। इस वजह से, दुनिया भर के दर्शक इस फिल्म को अपनी समझ में आने वाली भाषा में बिना सबटाइटल के पूरी तरह देख पाएंगे। फिल्म को जिन भाषाओं में डब किया गया है, उनकी पूरी लिस्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

- फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
'रामायण' को बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं मेकर्स
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और 'रामायण' की कोर टीम इसे किसी भी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं। वे लंबे समय से इस पर काम कर रहे हैं। सिनेमाकॉन 2026 और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का प्रमोशन उसी दिशा में एक कदम था। इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सोनी पिक्चर्स को साथ लाना भी इसी पहल का हिस्सा है।

मचान बाबा: नीब करौरी बाबा के बाद अब देवराहा बाबा की कहानी बड़े पर्दे पर, बनी फिल्म ‘मचान बाबा’
रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' के बारे में जानकारी
- 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान का निभा रहे हैं।
- इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं, जो दंगल (2016) के लिए जाने जाते हैं।
- ए आर रहमान और हंस जिमर ने मिलकर इसका म्यूजिक बनाया है।
- यह पौराणिक कहानी दो पार्ट में दिखाई गई है।
- इसका पहला पार्ट 5 नवंबर, 2026 को दिवाली वाले हफ्ते में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में थिएटर में आएगा।