फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Special: 42 की उम्र में 10 साल छोटे लड़के से की थी शादी, बचपन में ही एक्टिंग से मचाया धमाल

Sun, 04 Feb 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
rangeela girl urmila matondkar 44th birthday today
urmila matondkar

बॉलीवुड की 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर अपना 44वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उर्मिला का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ। उर्मिला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से की थी। उनकी हिंदी फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस 'कलयुग' (1981) पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मासूम' में काम किया, जिससे उन्हें पहचान मिली। इस फिल्म में उनका गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी बच्चों का पसंदीदा गाना है। 

rangeela girl urmila matondkar 44th birthday today
urmila matondkar

उर्मिला ने सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उर्मिला ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म 'रंगीला' से डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और उर्मिला 90 के दशक की हिट हीरोइन रही हैं। 

rangeela girl urmila matondkar 44th birthday today
urmila matondkar

'रंगीला' उर्मिला की लाइफ की सबसे बड़ी फिल्म रही। राम गोपाल द्वारा डायरेक्ट 'रंगीला' में उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। इस फिल्म में उर्मिला के साथ आमिर खान, जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में थे। फिल्म में उर्मिला ने काफी बोल्ड सीन्स दिए। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड में नॉमिनेट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rangeela girl urmila matondkar 44th birthday today
urmila matondkar

42 साल की उम्र में उर्मिला ने 10 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी की। इन दिनों वह अपनी शादीशुदा जिंदगी पर ही ज्यादा ध्यान दे रही हैं, हालांकि इससे पहले वह टीवी पर रियल्टी शो जज के रूप में जरूर नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed