सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows

Dhurandhar 2: ढाई लाख टिकट बुक, थिएटर मालिक बोले- ‘ऐसी फिल्में बचाती हैं’; पेड प्रीव्यू से कमा डाले इतने करोड़

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: आगामी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के कितना उत्साह है। जानिए ट्रेड एक्सपर्ट्स के नजरिए से…

Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows
फिल्म 'धुरंधर 2' का प्री-बुकिंग में जलवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है लेकिन उससे एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शोज भी होंगे। इन प्रीव्यू शोज के लिए हो रही एडवांस बुकिंग ने ट्रेड सर्किट का ध्यान खींचा है।

Trending Videos

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस सीक्वल फिल्म को लेकर ऑडियंस  में उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो के मुताबिक फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज के लिए अब तक 2.20 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows
फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भाग की सफलता ने बढ़ाया उत्साह
दरअसल, फिल्म के लिए ऑडियंस  के उत्साह की बड़ी वजह इसका पहला भाग भी है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म ने देशभर में 1005.85 करोड़ का कारोबार किया और करीब 77 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी रही।
इसी सफलता के बाद मेकर्स ने सीक्वल के लिए पेड प्रीव्यू शोज की रणनीति अपनाई, जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। 

फिल्म की एडवांस बुकिंग के ट्रेंड और सिनेमाघरों में बन रहे माहौल को लेकर अमर उजाला ने ट्रेड एक्सपर्ट्स और थिएटर मालिकों से बातचीत की। 

Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows
फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

साल की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी ‘धुरंधर 2’
‘मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है। जिस तरह का माहौल अभी से बन रहा है, वह किसी साधारण फिल्म का नहीं बल्कि एक बड़े बॉक्स ऑफिस इवेंट का संकेत दे रहा है। 
अगर बुधवार रात से पेड प्रीव्यू शुरू हो रहे हैं, तो सिर्फ इन प्रीव्यू शोज से ही करीब 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन आ सकता है। यह अब तक के सबसे बड़े पेड प्रीव्यू कलेक्शन में से एक होगा। 
फिल्म करीब 5000 स्क्रीन पर पेड प्रीव्यू के साथ खुल रही है। इतने बड़े स्केल पर अगर प्रीव्यू होते हैं तो उसका असर पहले दिन के कलेक्शन पर भी साफ दिखाई देता है। मेरे हिसाब से पहले दिन का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से कम नहीं होना चाहिए। अगर शुरुआती ट्रेंड इसी तरह बना रहा तो गुरुवार से रविवार तक के चार दिन के वीकेंड में फिल्म 200 से 250 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा छू सकती है।’ 

- गिरीश वानखेड़े, ट्रेड एक्सपर्ट 

Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows
फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी फिल्में सिंगल स्क्रीन थिएटर के लिए संजीवनी की तरह 
‘ऐसी बड़ी फिल्में हमारे सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिए उम्मीद की किरण होती हैं। आजकल सिनेमाघरों की हालत बहुत खराब है। कई बार तो सुबह फिल्म लगाते हैं और शाम तक उसे उतारना पड़ जाता है, क्योंकि दर्शक ही नहीं आते।
ऐसे में जब धुरंधर जैसी बड़ी और चर्चित फिल्म आती हैं तो दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों की ओर लौटते हैं। सच कहें तो ऐसी फिल्में ही हमारे कारोबार को संभालने का काम करती हैं। ये हमारे लिए किसी संजीवनी से कम नहीं।’ 

- राम विधानी, सिंगल स्क्रीन थिएटर के मालिक 

Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows
फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ में बिना प्रमोशन बरकरार है क्रेज
‘यहां एडवांस बुकिंग की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर रही, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड उम्मीद से बेहतर है। पहले भाग को यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इस बार फिल्म तमिल में भी रिलीज हो रही है इसलिए दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी है।
दिलचस्प बात यह है कि तमिलनाडु में फिल्म का कोई खास प्रमोशन नहीं हुआ। यहां न कोई प्रेस मीट हुई और न ही कोई बड़ा प्रचार अभियान चला, इसके बावजूद एडवांस बुकिंग का क्रेज है। 
यह पूरी तरह फिल्म की लोकप्रियता और पहले भाग की सफलता का असर है। रणवीर का चेहरा दक्षिण भारतीय ऑडियंस के लिए नया जरूर है लेकिन इसके बावजूद रिस्पॉन्स अच्छा है।' 

- रुबन मथिवानन, दक्षिण भारतीय सिने चेन के मालिक

Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows
फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

एडवांस बुकिंग से असली ट्रेंड समझ नहीं आता
‘मेरे हिसाब से सिर्फ एक-दो दिन के लिए एडवांस बुकिंग खोलना सही तरीका नहीं है। एक दिन की बुकिंग से असली ट्रेंड का पता ही नहीं चलता। अगर बुकिंग दो-तीन दिन और आगे के लिए भी जारी होती तो ऑडियंस को टिकट लेने का ज्यादा समय मिलता और असली मांग का अंदाजा भी साफ दिखाई देता। 
हालांकि जिस दिन के लिए बुकिंग खोली गई थी, उसमें भी अच्छी संख्या में टिकट बिके हैं। इससे साफ है कि फिल्म को लेकर ऑडियंस में उत्साह है। लेकिन अगर बुकिंग सही तरीके से खोली जाती तो ट्रेंड और भी बड़ा दिखाई देता।' 

- मनोज देसाई, मराठा मंदिर के मालिक 

Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows
'धुरंधर 2' का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

2.20 लाख से ज्यादा टिकट बुक हुए
‘धुरंधर के पहले भाग को ऑडियंस  से जो शानदार रिस्पांस मिला था उसके बाद यह देखना मजेदार है कि इसका सीक्वल से पहले ही बुक माय शो पर 2.20 लाख से ज्यादा टिकट बुकिंग हो चुकी है। 
यह साफ संकेत है कि फिल्म को लेकर ऑडियंस  में काफी उत्सुकता है और लोग इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित हैं।
हैदराबाद और मुंबई इस समय बुकिंग के मामले में आगे हैं, लेकिन दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।’ 

- आशीष सक्सेना, सीओओ, बुक माय शो

Ranveer singh starrer Dhurandhar 2 advance booking craze film earned nearly 25 crore by paid preview shows
फिल्म 'धुरंधर 2' का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या कहते हैं सैकनिल्क के आंकड़े?

  • पेड प्रीमियर शोज - 8,371 शोज
  • टिकट बिके - 3,56,817
  • कमाई (ब्लॉक सीटें मिलाकर) - 24.2 करोड़ 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed