Ravi Kishan: रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे; देखें वीडियो
Ravi Kishan Viral Video: इन दिनों रवि किशन का एक डांस स्टेप खूब वायरल है। वह जहां भी जाते हैं, उस डांस स्टेप को जरूर करते हैं। एक बार फिर वह वायरल डांस स्टेप को करते दिखे, इस दौरान उनका साथ बॉलीवुड के दो युवा कलाकारों ने दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अभिनेता और सांसद रवि किशन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ युवा अभिनेता विशाल जेठवा और मिहिर आहूजा भी दिखे। तीनों कलाकारों ने इस मंच पर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही फैंस की डिमांड पर रवि किशन ने साथी कलाकारों के साथ अपना वायरल डांस स्टेप भी किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दर्शकों ने दी कैसी प्रतिक्रिया
इस इवेंट के दौरान रवि किशन के साथ स्टेज पर अभिनेता मिहिर आहूजा और विशाल जेठवा ने भी वायरल डांस स्टेप किया। तीनों कलाकारों को यह डांस स्टेप करते देख दर्शकों ने भी खूब तालियां बजाईं। कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
इस सीरीज को लेकर चर्चा में रवि और विशाल
आज रवि किशन, विशाल जेठवा की सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ भी रिलीज हुई है। यह 8 एपिसोड की सीरीज प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड एप पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं।
इसमें अमेय वाघ, अजितेश गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता, सस्वता चटर्जी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए थे। जल्द वह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं।