सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   richest stars of bollywood

जानिए बॉलीवुड सुपर स्टॉर्स के पास हैं कितने बंगले कितनी गाड़ियां

सौदामिनी पांडेय Updated Mon, 20 May 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
richest stars of bollywood
विज्ञापन

फिल्मी पर्दे पर कभी गरीब, कभी बेरोजगार तो कभी पुलिस के एक मामूली इंसपेक्टर का रोल करने वाले बॉलीवुड के सुपर स्टार असल में अकूत संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास वह सारी सुख-सुविधाएं हैं जो मुल्क के सबसे अमीर लोगों के पास होती हैं।

Trending Videos


आज फिल्म कलाकार इतने मालामाल हैं कि सिर्फ आलीशान घर ही नहीं बना रहे, बिल्डिंग बना रहे हैं, हेलीकॉप्टर खरीद रहे हैं, ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं और तकनीक के महंगे और नए से नए आयाम अपने घर और निजी जीवन से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम में शकीरा और डेविड बेखम जैसे लोग तो बेतहाशा पैसे के लिए जाने ही जाते हैं, अब उसी ट्रेंड पर बॉलीवुड भी चल पड़ा है। यानि अब मुकाबला एक नए मुकाम पर पहुंच गया है।

बॉलीवुड के किंग खान को असल जिंदगी में रीयल एस्टेट का क्रेज है। दुनिया की मशहूर इमारतों पर उन्होंने अपनी बादशाहत कायम की है। दुबई के पहले मानव निर्मित जुमैरा द्वीप पर शाहरुख का घर है, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये है। साल भर शूटिंग करने के बाद सपरिवार छुट्टियां बिताने शाहरुख लंदन भी जाया करते हैं। इसीलिए मध्य लंदन के पॉश इलाके पार्क लेन में उन्होंने तकरीबन 20 मिलियन पौंड का घर खरीदा है।

प्राइवेट एयरक्राफ्ट रखने वाले बॉलीवुड के एकमात्र कलाकार हैं अजय देवगन। शूटिंग, प्रमोशन और व्यक्तिगत सफर के लिए उन्होंने 6 सीट वाला एयरक्राफ्ट खरीदा है। अजय ऑर्गेनिक फार्मिंग के भी शौकीन हैं। महाराष्ट्र के करजात में 28 एकड़ के उनके देवगन फार्म्स में पपीते, केले और बोरा के हजारों पेड़ हैं, केसर और हापुज आम के बाग हैं। यही नहीं, अजय के पूरे घर में सोलर एनर्जी से बिजली की व्यवस्था है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन हजार करोड़ की मिल्कियत के मालिक हैं। उन्होंने भी दुबई के जुमैरा गोल्फ एस्टेट में रिसॉर्ट जैसा भव्य विला खरीदा है। इसकी कीमत 15 से 35 मिलियन यूएई दिरहम के बीच है।

खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार, कॉमेडी और स्टंट में तो माहिर हैं ही, आलीशान घर खरीदने में भी उनका कोई सानी नहीं है। मुंबई में जुहू, लोखंडवाला और बांद्रा में आलीशान घर लेने के साथ-साथ उन्होंने कनाडा के टोरंटो में एक हिल, भव्य अपार्टमेंट और एक बंगला खरीदा है। हाल ही में अक्षय ने गोवा के अंजना बीच पर एक पुर्तगाली बंगला खरीदा है। ट्विंकल ने यह बंगला पसंद किया था और अक्षय ने खरीद लिया।

संपत्ति जुटाने की इस रेस में शिल्पा शेट्टी भी पीछे नहीं हैं। पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा ने मुंबई में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला ‘पिनेकल ऑफ ड्रीम्स’ खरीदा हैं। शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (दुबई) में अपार्टमेंट गिफ्ट में मिला। उन्होंने हाल ही में कनाडा के सरी में 'राजमहल' खरीदा है।

इन कलाकारों के अलावा कई ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने महंगे-महंगे शौक पाल रखे हैं। अचल संपत्ति जुटाने में कोई भी इनका सानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed