फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif ali khan childhood photo shared by sister saba ali khan with Sharmila Tagore and Mansoor Pataudi

बहन सबा ने साझा की सैफ अली खान के बचपन की तस्वीर, फैंस तैमूर को कहने लगे पिता की कार्बन कॉपी

Tue, 06 Apr 2021 02:48 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 06 Apr 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan childhood photo shared by sister saba ali khan with Sharmila Tagore and Mansoor Pataudi
माता-पिता संग सैफ अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

छोटे नवाब यानी सैफ अली खान बॉलीवुड के फेमस अभिनेता हैं। सैफ और करीना हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, इनके परिवार के लोग भी हमेशा मीडिया मे छाए रहते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वालीं सैफ की बहन सबा सोशल मीडिया पर आजकल काफी एक्टिव रहती हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर सबा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मां शर्मिला टैगोर, उनके दिवगंत पिता मंसूर अली खान पटौदी और सैफ अली खान दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

saif ali khan childhood photo shared by sister saba ali khan with Sharmila Tagore and Mansoor Pataudi
सैफ अली खान के बचपन की फोटो - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

ये तस्वीर सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में देख सकते हैं कि सैफ अली पिता मंसूर अली खान पटौदी की गोद में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी मां उन्हें देखकर मुस्कुरा रही हैं। सैफ की क्यूटनेस देखते ही बन रही है। फोटो को शेयर कर सबा ने एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि ‘चाइल्डहुड सागा, माता-पिता के साथ भाईजान।‘

जबसे तस्वीर शेयर हुई है तब से इसपर फैंस की काफी प्रतिक्रिया आ रही है। लोग सैफ के बचपन की तस्वीर की तैमूर अली खान से तुलना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘तैमूर की कार्बन कॉपी’। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए तैमूर ही बताया। फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

विज्ञापन
विज्ञापन

saif ali khan childhood photo shared by sister saba ali khan with Sharmila Tagore and Mansoor Pataudi
मां शर्मिला टैगोर संग सबा अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

वहीं, सबा ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने बचपन की भी फोटो पोस्ट की। इसमें वो अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ हैं और क्यूट लग रही हैं। वो अपनी मां के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में भी सबा ने कैप्शन दिया है। सबा ने लिखा है कि ‘ये बच्चा कौन लगता है? ‘मेरा पसंदीदा मां-बेटी अभियान।’

सबा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफ एक्टिव रहती हैं। वो अपने परिवार की तस्वीर से लोगों को रुबरू कराती रहती हैं। कुछ दिन पहले सबा ने तैमूर की भी तस्वीर शेयर की थी। फोटोज में सैफ की भी अलग-अलग झलक देखने को मिलती है। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ में दिखाई देंगे। फिल्म में सैफ के साथ यामी गौतम और अर्जुन कपूर भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed