फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan will be the first guest of koffee with karan season 9 promo out

काॅफी विद करण: करण के शो के पहले मेहमान बने सलमान, पूछ डाला ऐसा सवाल कि शरमा गए भाईजान; यहां देखें प्रोमो

Tue, 13 Oct 2026 03:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

Salman Khan in Koffee With Karan: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने शाे के नए और आखिरी सीजन के पहले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। जानिए क्या है इसमें खास?

विज्ञापन
Salman khan will be the first guest of koffee with karan season 9 promo out
सलमान खान और करण जौहर - फोटो : Instagram @karanjohar

विस्तार

सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन कल (बुधवार) से शुरू हाेगा। इस आखिरी सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान मेहमान बनकर आएंगे। एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है। इस प्रोमो वीडियो में सलमान, करण के ही मजे लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने करण को लेकर अपना शक भी जाहिर किया। जानिए इस प्रोमो में क्या है खास? 
विज्ञापन

करण ने सलमान से क्या पूछा? 
प्रोमो के शुरुआत में करण कहते हैं कि एक बार एक समझदार आदमी ने कहा था- इट्स डन ब्रो.. तो मेरे शो के आखिरी सीजन की शुरूआत इससे बेहतर कौन ही कर सकता है? इसके बाद सलमान आए और उन्होंने करण को गेस्ट के सोफे पर बैठा दिया और खुद होस्ट के सोफे पर बैठे नजर आए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कॉफी विद करण के बाद अब कॉफी विद सलमान होगा।

विज्ञापन

वहीं जब करण ने सलमान से पूछा कि क्या वह अब तक वर्जिन हैं? तो सलमान प्रोमो में इसका जवाब टालते हुए नजर आए। सलमान ने शरमाते हुए कहा- 'कंट्रोल यार ब्रदर.. कंट्रोल'। बता दें कि इससे पहले जब सलमान पहली बार करण के शो पर आए थे तब उन्होंने ही बताया था कि वह वर्जिन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Salman khan will be the first guest of koffee with karan season 9 promo out
'कॉफी विद करण' में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान को करण पर शक? 
इसी प्रोमो में आगे सलमान खान, करण से एक सवाल पूछते हैं कि क्या करण यह झूठ बोल रहे हैं कि यह उनका आखिरी सीजन है? ताकि सभी सेलेब्स उनके शो में शामिल होने राजी हो जाए। इसके जवाब में करण कहते हैं कि सच में यह उनका आखिरी सीजन ही है। 
इसके बाद सलमान ने उनसे कहा- करण, तुस्सी ना जाओ।

वहीं आगे करण ने जब सलमान से पूछा कि आपने हाल ही में ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर पर बात की है। तो इसके जवाब में सलमान ने कहा, 'फोन में कैमरा जिस शख्स ने बनाया है, वो अगर कहीं मुझे मिल गया ना तो...।'

Salman khan will be the first guest of koffee with karan season 9 promo out
करण जौहर-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कल जारी हुआ था पहला वीडियो
इससे पहले सोमवार को मेकर्स ने नौवें सीजन का पहला प्रोमो वीडियो जारी किया था, जिसमें सलमान खान की पहली झलक मिली थी। इसमें भाईजान कहते दिखे थे, '...तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण'। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि 14 अक्तूबर को हमारे साथ देखिए 'कॉफी विद करण'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed