द ग्रेट इंडियन कपिल शो: 'बचपन में मैंने इसके...' शाहिद कपूर ने खोले भाई के राज, मीरा ने लगाई ईशान की क्लास
- शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में खूब मस्ती देखने को मिलेगी।
- इस शाहिद कपूर, उनके भाई ईशान और पत्नी मीरा राजपूत शो में मेहमान बनकर पहुंचेंगे।
- तीनों पहली बार एक साथ किसी ओटीटी शो में नजर आने वाले हैं।
विस्तार
शाहिद कपूर ने भाई ईशान को लेकर किया मजेदार खुलासा
शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। शाहिद ने ईशान को बचपन से बड़े होते देखा है। ऐसे में उन्होंने अपने भाई के साथ बिताए पुराने दिनों का एक मजेदार किस्सा साझा किया।
शाहिद ने कहा, 'बचपन में मैंने इसके डायपर बदले हैं और बुढ़ापे में ये कह रहा है कि ये मेरे बदल देगा।'
वहीं, प्रोमो में शाहिद और मीरा राजपूत के रिश्ते की झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं प्रोमो में मीरा ईशान की क्लास लगाती भी नजर आती हैं। तीनों की बातचीत में पारिवारिक नोकझोंक और मस्ती का तड़का लगेगा।
देखें प्रोमो-
- शाहिद कपूर हाल ही में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आए थे।
- होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'कॉकटेल' की आध्यात्मिक सीक्वल है।
- फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है।
- शाहिद कपूर जल्द ही वेब सीरीज 'फर्जी 2' में सनी के किरदार में वापसी करते नजर आएंगे।
- साल 2023 में रिलीज हुई 'फर्जी' से शाहिद ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था।
ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ: 'बाउंस बैक...कहां से?' अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात