सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan noticed again

महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान को दिया नोटिस

Updated Thu, 05 Nov 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan noticed again
विज्ञापन

अभिनेता शाहरुख खान के असहिष्‍णुता मामले में पर दिए गए बयान से मचे घमासान के बीच उन्हें एक और नोटिस दिया गया है। हिन्दी टीवी चैनल एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के खाद्य विभाग ने शाहरुख खान को गुटखा व पान मसाला के विज्ञापनों के लिए ये नोटिस जारी किया है।

Trending Videos


शाहरुख खान के अलावा यह नोटिस अभिनेता अजय देवगन, गोविंदा और मनोज वाजपेयी को भेजा गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गुटखा व पान मसाला पर प्रतिबंध है। ऐसे में सरकार ने उन कलाकारों को नोटिस जारी किया है, जो गुटखा और पान मासाला का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‌उल्लेखनीय है कि अभिनेता शाहरुख खान और मनोज वाजपेयी 'पान विलास' पान मासाला का विज्ञापन करते हैं। इसके लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपये का अनुबंध किया था। इसके अलावा अजय देवगन विमल पान मासाला, गोविंदा पान ए शाही का विज्ञापन करते हैं। अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी भी चैनी चैनी तंबाकू का विज्ञापन करते हैं, लेकिन चैनल के मुताबिक उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

ईडी के नोटिस से शुरू हुआ था विवाद

Shahrukh Khan noticed again

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह अभिनेता शाहरुख खान को उनकी आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के वित्तीय मामलों में अनियमितता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब ये उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया गया है।

इसी बीच अपने 50वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने देश में असहिष्‍णुता बढ़ने को लेकर जरूरत पड़ने पर प्रतीकात्मक तौर पर सम्मान लौटाने की बात कही, जो राजनेताओं पर नागवार गुजरी। इसके बाद एक-एक करके भाजपा नेताओं शाहरुख पर निशाना साधा।

इसमें भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी का कहना है कि शाहरुख को देश में असहिष्‍णुता तभी नजर आई जब ईडी ने उन्हें नोटिस जारी किया। इससे पहले उन्होंने चुप्पी साध रखी थी। बहरहाल महाराष्ट्र सरकार की ओर गुटखे के विज्ञापन को लेकर ऐसे वक्त नोटिस जारी किया गया है, जब पहले से ही शाहरुख पर मामला गर्माया हुआ है। ऐसे में यह नोटिस आग में घी का काम कर सकती है। उधर, भाजपा नेताओं के बयानों से गर्माए माहौल के मद्देनजर मुंबई में शाहरुख के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed