सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने गीता कपूर संग श्रीलंकाई गाने पर किया डांस, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
- शिल्पा शेट्टी ने श्रीलंकाई गीत पर किया डांस
- गीता कपूर ने दिया अभिनेत्री का साथ
- इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों सभी की पसंद बना हिट श्रीलंकाई गीत मानिके मगे हिते पर थिरकती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने डांस का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रसंशकों के साथ साझा किया। इस वीडियो में शिल्पा के साथ सुपर डांसर चैप्टर 4 की जज गीता कपूर भी डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में गुलाबी रंग का लहंगा पहनीं शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान गीता और शिल्पा के ना सिर्फ स्टेप्स के जैसे थे, बल्कि दोनों के चेहरे के भाव भी एक जैसे ही थे। वीडियो के अंत में डांस पूरा करते ही अभिनेत्री खिलखिलाकर हंसती दिखाई दीं। शिल्पा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- "इसे हम 'स्टुपेंडोफैंटाबुलसली फैंटास्मैगोरिकली मैजिकल' कहते हैं!"
विज्ञापन विज्ञापन
इस बीच शिल्पा ने डांस रियलिटी शो के सेट पर बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के साथ जट यमला पगला दीवाना पर भी डांस किया। अभिनेत्री हेमा मालिनी शो के आने वाले एपिसोड में एक विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'हेमा मालिनी जी ने धारण किया नया रूप।”
अपने शो के अलावा, शिल्पा बीते दिनों अपने पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के चलते भी काफी सुर्खियों में रहीं थीं। दरअसल, अभिनेत्री के पति को 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने और उसका प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद हाल ही में जमानत मिलने के बाद राज करीब 2 महीने बाद जेल से बाहर आ चुके हैं।