फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor criticised designers using Artificial Intelligence give an advice

Sonam Kapoor: 'बहुत घटिया', एआई के इस्तेमाल पर नाराज हुईं सोनम कपूर, डिजाइनर्स को दी ये सलाह

Sun, 19 Jul 2026 06:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 19 Jul 2026 06:55 PM IST
सार

Sonam Kapoor On AI: सोनम कपूर ने एआई के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने डिजाइनर्स को एक सलाह भी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Sonam Kapoor criticised designers using Artificial Intelligence give an advice
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने डिजाइनर्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने एआई की आलोचना की और कहा कि यह कलाकारों के लिए नहीं है।
विज्ञापन


सोनम ने की एआई की आलोचना
सोनम कपूर ने एआई की आलोचना करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'मैं डिजाइनर्स के चीजें बनाने के लिए एआई के इस्तेमाल से तंग आ चुकी हूं। सब कुछ एक जैसा लगता है। बहुत घटिया।'
विज्ञापन


सोनम ने की ये अपील
उन्होंने कलाकारों से अपने क्रिएटिव काम में एआई का इस्तेमाल न करने की अपील की और कहा 'प्लीज मेरी बात मानिए, यह कूल नहीं है। एआई कलाकारों के लिए नहीं है। यह आपके काम को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक सपोर्ट सिस्टम है, न कि कुछ बनाने के लिए। मैं इससे बहुत निराश हूं।'

सोनम ने खींचा सबका ध्यान
अभिनेत्री का यह पोस्ट तब आया है, जब उन्होंने अपनी चचेरी बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के कार्यक्रमों में अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा था। अंशुला और रोहन ने 6 जुलाई 2026 को एक निजी समारोह में शादी की थी।

Sonam Kapoor criticised designers using Artificial Intelligence give an advice
पति और बच्चों के साथ सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonamkapoor
कब हुई सोनम कपूर की शादी?
वहीं सोनम कपूर की शादी भारतीय कारोबारी आनंद आहूजा से हुई है। इस जोड़े ने 2018 में एक शानदार समारोह में शादी की थी। अगस्त 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ। यह जोड़ा 29 मार्च को दूसरी बार माता-पिता बना और उन्होंने अपने बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, सोनम कपूर आखिरी बार 2023 की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। यह 2011 की इसी नाम की कोरियाई फिल्म का रीमेक है। शोम मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सोनम ने 'द जोया फैक्टर' के छह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed