{"_id":"57ca83aa4f1c1bd2352cbbba","slug":"statement-of-krk-against-ajay-devgan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केआरके का अजय देवगन पर पलटवार, रिश्वत देने का लगाया आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केआरके का अजय देवगन पर पलटवार, रिश्वत देने का लगाया आरोप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
कमाल आर खान
विज्ञापन
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और अजय देवगन की 'शिवाय' के बीच दीवाली पर बॉक्स ऑफिस टक्कर का सबको इंतजार है। लेकिन इससे पहले ही दोनों के बीच गंभीर विवाद हो गया है। अजय ने आरोप लगाया है कि करण ने शिवाय के खिलाफ प्रचार के लिए सोशल मीडिया के फिल्म समीक्षक कमाल आर खान को 25 लाख रुपए दिए। अजय ने गुरुवार रात एक ऑडियो भी जारी किया जिसमें शिवाय के को प्रोड्यूसर कुमार मंगत से कमाल खान की बातचीत है। लेकिन अब इस विवाद ने दूसरा मोड़ ले लिया है।
Trending Videos
अजय देवगन पर लगाया आरोप
केआरके
कमाल राशिद खान ने अभिनेता अजय देवगन पर पलटवार करते हुए आरोप मढ़ दिया कि असल में उन्होंने करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' की आलोचना करने के लिए रिश्वत दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं कमाल खान ने साफ साफ कहा कि कुमार मंगत ने उन्हें करण जौहर की फिल्म की बुराई करने के लिए 10 बार फोन किया। आपको बता दें कि एक दिन पहले देवगन ने आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म शिवाय की निंदा के लिए करण ने केआरके को 25 लाख रुपए दिए थे।
