सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suheldev: The King Who Saved India Based Movie Will not Make By ajay Devgn production

‘अनसंग वॉरियर’ सीरीज से कटा सुहेलदेव पर बनने वाली फिल्म का पत्ता, अब सामने आई नई टीम, नया निर्देशक

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 25 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Suheldev: The King Who Saved India Based Movie Will not Make By ajay Devgn production
सुहेलदेव- द किंग हू सेव्ड इंडिया, अजय देवगन - फोटो : File Photo
विज्ञापन

'सुहेलदेव- द किंग हू सेव्ड इंडिया' नामक जिस किताब पर फिल्म बनने की चर्चा ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर के समय से ही होती रही है, अब जाकर उसका फिल्मी रूपांतरण होने की बात तय हो सकी है। किताब पर फिल्म बनाने के अधिकार बिक चुके हैं। लेकिन ये फिल्म अब अजय देवगन की कंपनी नहीं बना रही है। बताया जाता है कि विज्ञापन फिल्में बनाने वाले सेंथिल कुमार ने अपनी अगली पारी फिल्म निर्देशक के तौर पर खेलने का फैसला किया है। अभी वह एक विज्ञापन एजेंसी के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर हैं।

Trending Videos


राजा सुहेलदेव को भारतीय इतिहास के सबसे पराक्रमी राजाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने देश पर बार बार आक्रमण करके लूटपाट करने वाले महमूद गजनी और उसकी सेना को देश खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सुहेलदेव- द किंग हू सेव्ड इंडिया' के लेखक अमीश त्रिपाठी हैं। किताब में महमूद गजनी और राजा सुहेलदेव की सेना के बीच बहराइच में हुए युद्ध की गाथा को दर्शाया गया है। इस किताब पर फिल्म बनाने की तैयारियां चल रही हैं। निर्माता जल्द ही फिल्म में काम करने वाले कलाकारों की भी घोषणा करेंगे।

Suheldev: The King Who Saved India Based Movie Will not Make By ajay Devgn production
अजय देवगन - फोटो : File Photo

कुछ ही समय पहले की बात है जब खबर आई कि अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' को एक फ्रेंचाइजी का रूप देना चाहते हैं। इसके तहत वह देश के अलग-अलग राजाओं की कहानियां बताएंगे जिन्हें इतिहास में बहुत कम नाम दिया गया है। जिनके बारे में आजकल के लोग बिल्कुल नहीं जानते। तानाजी मालुसरे की कहानी के बाद अजय देवगन कई और भारतीय योद्धाओं पर शोध कर रहे थे। बताया जा रहा था कि उनकी अगली कहानी राजा सुहेलदेव के पर ही आधारित होगी। लेकिन, अब ये फिल्म अजय देवगन की कंपनी नहीं बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed