दिवाली से पहले फीकी पड़ी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की पूरी चमक, इतना रहा 16वें दिन का कलेक्शन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Collection: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज ने आज शुक्रवार को 16 दिन पूरे कर लिए हैं। जानिए फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यूं तो यह फिल्म कम बजट में बनी है, मगर बॉक्स ऑफिस पर हाल ऐसा है कि पखवाड़ा पार कर लेने के बाद भी अब तक लागत नहीं वसूल पाई है। जानिए आज शुक्रवार को इसका हाल कैसा रहा?
कितना रहा आज का कलेक्शन
फिल्म 'सनी संस्कारी...' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। पहले सप्ताह कलेक्शन 41.1 करोड़ रुपये रहा। वहीं, दूसरे सप्ताह कलेक्शन में काफी गिरावट आई और सप्ताहभर की कमाई सिर्फ 14 करोड़ रुपये रही। कल गुरुवार को इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक प्राप्त सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सिर्फ 52 लाख रुपये कमाए हैं।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण-जान्हवी चमके, लेकिन फिल्म देखकर कहेंगे- वही पुराना फॉर्मूला
बजट से कितनी दूर सनी संकारी?
इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 55.62 करोड़ रुपये हो गया है। जान्हवी कपूर और वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस हिसाब से अभी तक यह फिल्म अपने बजट से काफी दूर है। कल धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की शुरुआत होगी। देखना दिलचस्प होगा कि फेस्टिव वीकएंड में फिल्म अपनी लागत निकाल पाती है या नहीं।
दिवाली पर 'थामा' बिगाड़ेगी खेल!
फिल्म 'सनी संस्कारी' के लिए सोमवार तक का ही समय है, जब अपना जोर दिखा सकती है। इसके बाद आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को रिलीज होगी।
कांतारा-2 से मिली टक्कर
फिल्म 'सनी संस्कारी...' को ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने कड़ी टक्कर दी है, जो इसी के साथ 02 अक्तूबर को रिलीज हुई। साल 2022 में आई 'कांतारा' के प्रीक्वल को दुनियाभर के दर्शकों से प्यार मिल रहा है। इसके सामने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का सारा जादू फीका पड़ गया। इसके अलावा फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। इसमें जान्हवी और वरुण के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।