सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   these stars have what promises in 2013

जानिए 2013 में इन सितारों ने किये हैं क्या वादे

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 05 Jan 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
these stars have what promises in 2013
विज्ञापन

कहते हैँ कि नया साल नयी उम्मींदे लेकर आता है। हर साल लोग साल के पहले दिन अपने से कोई न कोई वादा जरूर करते हैं। बॉलीवुड के स्टार भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। हर कलाकार ने इस साल पर अपने से कोई न कोई वादा जरूर किया है। कुछ ने काम पर फोकस करने की बात की कही तो कोई कह रहा है कि वह अब अपने परिवार को अधिक समय देने जा रहे हैं।

Trending Videos


प्रियंका चोपड़ा ने तय किया है कि वह इस साल पहले से अधिक पॉवरफुल किरदार निभायेंगी। साथ ही वह अपनी जिंदगी में अपने परिवार, काम और दोस्तों को सबसे ज्यादा अहमियत देंगी। अजय देवगन ने तय किया है कि वह अपनी पत्नी काजोल और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जायेंगे। 2013 में वे अपने परिवार को अधिक वक्त देंगे। जबकि काजोल ने कहा है कि वह 2013 में पहले की तरह ही रहना पसंद करेंगी क्योंकि उन्हें अपने जीने का अंदाज काफी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा को अपने पंचुअल होने से दिक्कत है, क्योंकि वह हर जगह वक्त से पहले पहुंच कर दूसरों का इंतजार करती हैं और उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं हैं। सो, उन्होंने तय किया है कि वह 2013 में खुद को कम पंचुअल बनायेंगी और वक्त से पहले बिल्कुल नहीं पहुंचेगी। फराह खान ने तय किया है कि वह अपने बेटे को यह सिखायेंगी कि कैसे महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा की जाये ताकि समय आने पर अपनी बहनों की रक्षा कर सके।

अनिल कपूर ने तय किया है कि वह 2013 में तकनीक से दूर रहने की कोशिश करेंगे और ज्यादा ध्यान पढ़ने पर लगायेंगे। उन्होंने तय किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा स्क्रिप्ट पढ़ने की कोशिश करेंगे। श्रीदेवी ने तय किया है कि वह 2013 में पंचुअल होने की कोशिश करेंगी। माधुरी की प्लानिंग है कि वह फिर से कथक की प्रैक्टिस करेंगी। कंगना ने कहा है कि वह 2013 में खायेंगी ज्यादा और बातें कम करेंगी। करन जौहर ने अपने से वादा किया है कि अपनी फिल्मों के कंटेंट को बेहतर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed