फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Udta teer vs Jailer 2 box office collection on Saturday total earning of nayi navelli and Prahaar

बॉक्स ऑफिस: वीकएंड पर 'उड़ता तीर' की कमाई में आया उछाल, 350 करोड़ के पार हुआ 'जेलर 2' का कलेक्शन

Sun, 25 Oct 2026 09:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 25 Oct 2026 09:11 AM IST
सार

  • Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के कलेक्शन में वीकएंड पर उछाल आया है।
  • 'उड़ता तीर', 'पहला प्यार दूसरी बार', 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' की कमाई में भी इजाफा हुआ है।
  • इस तरह से देखें तो साउथ की एक फिल्म बॉलीवुड की कई फिल्मों पर भारी पड़ रही है। 

 

विज्ञापन
Udta teer vs Jailer 2 box office collection on Saturday total earning of nayi navelli and Prahaar
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं। मगर बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का जलवा बरकरार है। वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। 'उड़ता तीर' की शनिवार को कमाई में इजाफा हुआ है। 'पहला प्यार दूसरी बार', 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' के कलेक्शन में भी वीकएंड पर इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos

Udta teer vs Jailer 2 box office collection on Saturday total earning of nayi navelli and Prahaar
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर'
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। 
  • इस फिल्म ने पहले दिन कुछ खास नहीं किया, मगर दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला है।
  • पहले दिन इसने 4.10 करोड़ की कमाई की।
  • दूसरे दिन इस फिल्म का का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये हो गया।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Udta teer vs Jailer 2 box office collection on Saturday total earning of nayi navelli and Prahaar
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : यूट्यूब
'पहला प्यार दूसरी बार'
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। पहले दिन इसने महज 50 लाख रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसने 73 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन 1.23 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन

Udta teer vs Jailer 2 box office collection on Saturday total earning of nayi navelli and Prahaar
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
'जेलर 2'
  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है। 
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई दिनों से तहलका मचाया है। 
  • शुक्रवार को इसने 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • शनिवार यानी वीकएंड पर इसने 24.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 373 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • वहीं 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड 666.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Udta teer vs Jailer 2 box office collection on Saturday total earning of nayi navelli and Prahaar
नई नवेली ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin
'नई नवेली'
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी खास प्रभावित नहीं कर पाई है। इसकी कमाई भी अब लाखों में गिर चुकी है। शुक्रवार को इसने भी महज 60 लाख की कमाई की है। शनिवार को इसने 95 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ 'नई नवेली' ने भारत में कुल 23.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Udta teer vs Jailer 2 box office collection on Saturday total earning of nayi navelli and Prahaar
प्रहार फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'प्रहार'
  • राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' रिलीज के चंद दिनों में ही काफी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। 
  • फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हुए हैं, वीकएंड पर इसकी कमाई में मामूली इजाफा हुआ है।
  • शुक्रवार को इसने महज 60 लाख रुपये कमाए हैं। 
  • शनिवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म ने कुल 18.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Udta teer vs Jailer 2 box office collection on Saturday total earning of nayi navelli and Prahaar
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3'
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को थिएटर्स में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। शुक्रवार को इसने खबर लिखे जाने तक 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार को इसने 2.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 365.90 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed