{"_id":"63f9dad0549bd60e4c02f253","slug":"urvashi-rautela-shares-video-on-her-birthday-user-trolled-her-by-taking-name-of-pak-cricketer-naseem-shah-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela: PAK क्रिकेटर के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्वशी, बर्थडे पोस्ट देख यूजर्स ने ली चुटकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi Rautela: PAK क्रिकेटर के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्वशी, बर्थडे पोस्ट देख यूजर्स ने ली चुटकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
आज अपने जन्मदिन के मौके पर उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद से हलचल मची हुई।
उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले उर्वशी के कांतारा 2 का हिस्सा होने की खबरें आई थीं, तो वह क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ नाम जुड़ने के बाद भी काफी समय तक सुर्खियों में बनी रही थीं। वहीं, आज एक्ट्रेस अपनी बर्थडे पोस्ट की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद से हलचल मची हुई।
दरअसल, आज अपने जन्मदिन के मौके पर उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बंजी जंपिंग करती नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी बर्थ डे विश क्या होनी चाहिए? दूसरे बर्थडे से अच्छा और कोई तोहफा नहीं हो सकता। आज के दिन मैं अपनी जिंदगी को सेलिब्रेट करती हूं और जो भी इसके साथ आता है। मैं अपने परिवार, दोस्तों और सभी चाहने वालों की शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher: ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव में कश्मीर फाइल्स पर बोले अनुपम खेर, किया पांच लाख की मदद का वादा
Trending Videos
View this post on Instagram
उर्वशी रौतेला का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर उन्हें पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के नाम से ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे नसीम शाह के कमेंट का इंतजार है', तो दूसरे ने कहा, 'मेरा भरोसा करो नसीम शाह ने प्राइवेट में विश किया होगा।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'नसीम शाह का पहले ही मूड बहुत खराब है वो आज नहीं करेगा विश।' इसके अलावा कुछ यूजर ऋषभ पंत के कमेंट का भी इंतजार कर रहे हैं।
Gautam Vig: गौतम विग और सौंदर्या के बीच मिटीं दूरियां, गलतफहमी खत्म कर शुरू की डेटिंग?
बता दें कि कुछ समय पहले नसीम शाह के बर्थडे पर उर्वशी रौतेला ने उन्हें विश किया था। इस पर क्रिकेटर ने एक्ट्रेस कोहाथ जोड़कर जवाब दिया था। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस को पहचनाने के भी इंकर कर दिया था। वहीं, नसीम के अलावा उर्वशी का नाम ऋषभ पंत के साथ भी जोड़ा गया था।
Yash: दिनेश कार्तिक ने रॉकी भाई को ठोका सलाम! तस्वीर में स्वैग देख फैंस हुए फिदा, वायरल हुआ फोटो