फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vibe Teaser Released featuring preity zinta and kunal kemmu with sparsh shrivastav

Vibe Teaser: फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज, स्पाई वर्ल्ड में होगी कॉमेडी की एंट्री, जानें क्या खास है टीजर में?

Fri, 21 Aug 2026 01:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Aug 2026 01:20 PM IST
सार

Vibe Film Teaser Release: फिल्म ‘वाइब’ का टीजर शुक्रवार को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में स्पाई वर्ल्ड को एक मजाकिया अंदाज में दर्शकों को दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
vibe Teaser Released featuring preity zinta and kunal kemmu with sparsh shrivastav
फिल्म 'वाइब' - फोटो : इंस्टाग्राम- @kunalkemmu

विस्तार

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक्शन को कॉमेडी के साथ मिलाकर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। जानें क्या होगी कहानी 

विज्ञापन


क्या है टीजर में खास? 
फिल्म ‘वाइब’ एक स्पाई कॉमेडी फिल्म जैसी दिखाई दे रही है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे।  

विज्ञापन
  •  फिल्म का टीजर के अनुसार यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन से भरी हुई है। 
  • टीजर में प्रीति जिंटा किसी खुफिया एजेंसी की अफसर नजर आ रही हैं। 
  •  खुफिया एजेंसी को  देश में होने वाले एक आतंकी हमले की जानकारी मिलती है। 
  • इसके बाद दो लड़के हार्दिक (कुणाल खेमू) और  बग्स  (स्पर्श श्रीवास्तव) को एजेंट बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है।
  •  मगर जहां स्पर्श  एक गंभीर लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कुणाल एक लापरवाह रोल में नजर आ रहे।

vibe Teaser Released featuring preity zinta and kunal kemmu with sparsh shrivastav
कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

बॉलीवुड स्पाई ड्रामा पर कॉमेडी 

फिल्म ‘वाइब’ के टीजर में बॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्में पठान और टाइगर पर भी कॉमेडी की। टीजर में साफ तौर पर एक पूरी तरह आम बैचलर जिंदगी वाले लड़कों को एक सीरियस मिशन में भेजा जा रहा है। हालांकि टीजर में अभी सिर्फ कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव ही नजर आए हैं। बाकि की कास्ट के बारे में टीजर में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

vibe Teaser Released featuring preity zinta and kunal kemmu with sparsh shrivastav
प्रीति जिंटा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म ‘वाइब’ कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘वाइब’ का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में कुणाल के अलावा प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य किरदारों में है। ‘वाइब’ का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed