Vidhu Vinod Chopra: क्यों स्टार्स को साथ काम नहीं करते विधु विनोद चोपड़ा? निर्देशक ने बताई यह बड़ी वजह
Vidhu Vidhu Chopra On Working With Few Actors: विधु विनोद चोपड़ा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का किस्सा और अपने काम करने के तरीके के बारे में बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। मगर कई ऐसे बड़े स्टार्स भी हैं जिनके साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया। एक बातचीत के दौरान विधु ने इस पर अपनी राय रखी है।
विधु विनोद चोपड़ा ने क्या बताई वजह?
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा एक इंटरव्यू में अपने काम के तरीकों पर बात की। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए एक्टर्स के चुनाव पर भी काफी कुछ कहा। विधु बोले…
- मुझे अच्छे लोगों के साथ काम करना पसंद है। यही मेरी पहली प्राथमिकता है।
- यह हो सकता है कोई बहुत बड़ा स्टार हो। मगर मैं उसके साथ काम करूं जरूरी नहीं है।
- मैं अभी कुछ ऐसे लोगों से मिला जो अब बड़े स्टार बन चुके हैं। वह कहते हैं कि वह मेरे साथ काम करना चाहते हैं।
- यह सब सुनने के बाद मैं कहता हूं। मैं आपके साथ काम नहीं कर सकता।
- अगर मैं किसी व्यक्ति को पसंद नहीं करता तो मैं उसके साथ काम नहीं कर सकता।
किन एक्टर्स को करते हैं पसंद?
आगे अपनी बातचीत में विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि ‘मैं अनिल और जैकी को बहुत पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम एक परिवार के रूप में एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और मिलकर काम करते हैं। आजकल के अभिनेताओं के बारे में जो डरावनी कहानियां मैं सुनता हूं, वो मैं नहीं कह सकता। मेरी पत्नी ने मुझे कहा कि मैं उनके या किसी और के बारे में बात न करूं।’
एक दिन में 1000 लोगों का काम किया
विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘फिल्म का क्लाइमैक्स शूट होना था। उस दिन शेखर कपूर, अशोक मेहता, गोविंद निहलानी, इन निर्देशकों और कैमरामैन राजन कोठारी के साथ, लगभग 10 यूनिट अलग-अलग हिस्सों की शूटिंग कर रही थीं। इसी तरह हमने एक दिन में 1,000 लोगों का काम पूरा किया और इसी तरह ये फिल्में बनती हैं। इन्हें प्यार से हाथ से बनाया जाता है, जो साफ नजर आता है।'
15 अप्रैल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ अपने सुपर हिट गाने और क्लासिक स्टोरी के चलते आज भी लोगों के दिलों में राज करती है। यह फिल्म एक बार फिर थिएटर्स में वापसी कर रही है। यह 21 अगस्त को री-रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म को 8के में रिस्टोर किया गया है और डॉल्बी 5.1 में रीमास्टर्ड किया गया है, ताकि दर्शकों को और बेहतर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके।