जब अनुष्का शर्मा ने शाहिद कपूर से कहा था ‘शट अप’, इंटरव्यू के दौरान हुआ था जोरदार झगड़ा; फिर वायरल हुआ वीडियो
Shahid-Anushka Fight: अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर ने साल 2010 की फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच एक तीखी बहस हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काफी समय बाद, शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के उस इंटरव्यू का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सोच रहे हैं कि ये असली झगड़ा था या सिर्फ मजाक।
इंटरव्यू में क्या हुआ था?
इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर, एक्टर वीर दास के साथ बात कर रहे थे। तभी अनुष्का शर्मा बीच में बोल पड़ीं। इस पर शाहिद थोड़े नाराज हो गए और उन्होंने अनुष्का से कहा, ‘आप क्यों बीच में कूद रही हैं, जब दो लोग बात कर रहे हैं। फिलहाल तो मैं चेंग से बात कर रहा हूं, मैं आपसे बात कर ही नहीं रहा हूं। वैसे भी ये आपकी पुरानी आदत है।’
शाहिद की इस बात पर अनुष्का चुप नहीं रहीं और उन्होंने तुरंत जवाब दिया। बात इतनी बढ़ गई कि अनुष्का ने शाहिद से ‘शट अप’ तक कह दिया।
झगड़े के बाद क्या हुआ?
इस घटना के बाद खबरें आईं कि प्रमोशन के दौरान माहौल थोड़ा अजीब हो गया था। शाहिद कपूर भी इस पूरे मामले से खुश नहीं थे। इंटरव्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का खूब ध्यान खींचा।
हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि क्या यह झगड़ा सच में था या फिर फिल्म के प्रमोशन के लिए जानबूझकर किया गया था। लेकिन इस बारे में कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
यहां देखें वीडियो-
🚨🚨When shahid kapoor insulted Anushka sharma on national television..🥵😳
— ᴄʀɪᴄᴋᴇᴛ ʟᴏᴠᴇʀ (@criclover451807) June 7, 2026
Virat bhai look into this?☠️#INDvAFG #viratkohli pic.twitter.com/Zp3nUAu1j8
‘बदमाश कंपनी’ के बारे में
इस फिल्म में शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा वीर दास, मियांग चेंग, अनुपम खेर और किरण जुनेजा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- महेश भट्ट का ओशो को छोड़ना पड़ा महंगा, रातों-रात छोड़ना पड़ा था घर; पूजा भट्ट ने सुनाया डरावना किस्सा
फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो 1990 के दशक में मुंबई में एक इंपोर्ट बिजनेस शुरू करते हैं। शुरुआत में वे सिस्टम को अलग तरीके से मात देकर सफल होते हैं, लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं।