सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why salman follow aamir?

चटर पटरः सलमान क्यों चले आमिर की राह

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Dec 2012 03:47 PM IST
विज्ञापन
 why salman follow aamir?
विज्ञापन

आमिर खान के बाद अब एक और खान का नाम फिल्मों की दखलंदाज़ी से जुड़ गया है। यह नया नाम अपने सल्लू भाई का है। यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की। सलमान कहते हैं कि 2007 में मेरी फिल्म 'वीर' बॉक्स ऑफिस पर ढेर गयी। उसके बाद से मैने फैसला लिया कि अपनी फिल्म का फाइनल कट मैं ही देखूं। मुझे याद है 'वीर' की एडिटिंग करते हुए मैंने फिल्म को काटकर एक घंटे 55 मिनट करने की सलाह दी थी।

Trending Videos


 जब फिल्म रिलीज़ हुई तो वह ढाई घंटे की थी। अगर फिल्म की फाइनल कट मैं उस वक़्त देख लेता तो शायद यह फिल्म एक घंटे 55 मिनट की ही होती। हो सकता कि तब यह फिल्म दर्शकों को पसंद भी आती। उस वक्त मैंने सोचा की यदि आमिर अपनी फिल्मो में दखल देते हैं तो अच्छा करते हैं। सलमान खान ने कहा कि किसी फिल्म में दर्शक आने की सबसे बड़ी वजह उसके नायक होते हैं। दर्शक हमारे ही पोस्टर देखकर टिकट खरीदता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी फिल्मों में दर्शकों के साथ न्याय करने की कोशिश करें। सलमान खान ने कहा कि 'वीर' के बाद से मैने जितनी फिल्मी की उनकी फाइनल एडटिंग के वक्त मैं सक्रिय रूप से मौजूद रहा। जहां तक हो सका मैने सीन को बेहतर करने के सुझाव भी दिए। सलमान कहते हैँ कि यदि फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए मुझे फिल्म में दखलंदाजी करनी पड़े तो मैं जरूर करूंगा।

अब करन क्यों नहीं चाहते अजय से पंगा
अजय देवगन और आदित्य चोपड़ा के बीच हुए तनाव के बाद से इंडस्ट्री के बाकी निर्देशक और निर्माता सबक ले रहे हैं। कोई भी नहीं चाहता कि फिल्म की रिलीज को लेकर किसी भी तरह का भ्रम हो और आपस के रिश्तों में खटास पैदा हो जाए। इंडस्ट्री में सबका काम एक-दूसरे से पड़ता रहता है। ऐसे में बैर बनाकर चलने में सभी का नुकसान है। इस घटना से सबसे पहला सबक निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने लिया है। उनके प्रोडक्शन की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' पहले होली के आसपास रिलीज होनी थी। होली के समय ही अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला' रिलीज हो रही है। कोई विवाद न लेते हुए करन जौहर ने अपनी फिल्म की तारीखा आगे खिसका दी। अब यह फिल्म मई में रिलीज होगी। करन ने तय किया है कि वह दोस्ती निभायेंगे। करन ने इससे पहले भी एकता कपूर के लिए अपनी फिल्म की तारीख आगे बढ़ाई है। अब देखते हैं कि करन के रास्ते कौन-कौन चलता है।

अक्षय गोवा में मनाएंगे टि्वंकल का बर्थडे
यह साल अक्षय के करियर के लिहाज से अच्छा रहा है। 'जोकर' को छोड़ दे तो 'हाउसफुल टू', 'राउडी राठौड', 'ओएमजी' और 'खिलाडी 786' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। अक्षय अब इस कामयाबी का जश्न जमकर मनाना चाहते हैं। इसके लिए अक्षय ने प्लानिंग कर ली है। अक्षय कुमार ने यह तय किया है कि वह अपनी पत्नी टि्वकंल खन्ना का जन्मदिन गोवा में मनाएंगे। उनका जन्मदिन 29 दिसंबर को है। अक्षय से जुड़े लोगों की मानें तो अक्षय, टि्वकंल का जन्मदिन अपने गोवा वाले बंगले में मनाने की तैयारी में हैं। पिछले साल भी उन्होंने यही पर टि्वकंल और अपने ससुर राजेश खन्ना का जन्मदिन मनाया था। टि्वकंल और राजेश खन्ना का जन्मदिन एक ही दिन 29 दिसंबर को पड़ता है। इस साल राजेश खन्ना गुजर जाने के बाद टि्वकंल मुंबई में अकेला फील न करें इसकी वजह से अक्षय उन्हें गोवा लेकर आ रहे हैं।

जॉन अब्राहम क्यों बन जाते हैं सबके कोच
 जॉन अब्राहम इंडस्ट्री में अपनी आकर्षक बॉडी के साथ अपने बाइक प्रेम के लिए जाने जाते हैं। बाइक पर जॉन को कुछ इस कदर महारत हासिल हो गयी है हर कोई उनसे टिप्स लेने के लिए आता है। 'रेस 2' की शूटिंग के दौरान भी यह बात सामने आई। इस फिल्म की शूटिंग के समय जॉन, सैफ अली खान के कोच बन गए थे। जॉन ने सैफ को समझाया की बाइक पर स्टंट करते हुए किन बातों का ध्यान रखा जाता है। जॉन ने सैफ को बताया की बाइक पर बैठते समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बाइक के साथ साथ अपनी बॉडी पर कंट्रोल करना है। इसके अलावा भी उन्होंने कई टिप्स दिए। सेट पर मौजूद लोगों की माने तो जॉन ने ही उन्हें मस्टंग बाइक खरीदने की सलाह दी थी। यह बाइक करीना के साथ अपनी कोर्ट मैरिज वाले दिन ही सैफ ने खरीदी थी। बाइक और कार के बारे में जॉन की जानकारी को देखते सैफ ने यह तय किया है की भविष्य में भी अगर वे कभी बाइक और कार खरीदेंगे तो जॉन की सलाह ज़रूर लेंगे

खल्लास गर्ल की इस तरह होगी वापसी
कुछ साल पहले बिजनेसमैन टिम्मी नांरग से शादी कर फिल्मों से दूर हो गयी खल्लास गर्ल यानि ईशा कोप्पिअर जल्द ही बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। ईशा खुद इस बात की पुष्टि कर रही हैं कि वह जल्दी ही बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने कई फिल्मी पटकथाएं पढ़ी हैं। जिनमें से कुछ उन्हें पसंद भी आयी हैं। इन पर जल्द ही फिल्म बननी शुरू हो जाएगी। ईशा बताती हैं कि शादी के बाद उनका फिल्मों से ब्रेक इसलिए थोड़ा लंबा हो गया था क्योंकि वे ऐसी फिल्मों के इंतजार में थी जो न सिर्फ महिला प्रधान हो बल्कि उनमें एक संदेश भी हो। वैसे इन दिनों ईशा एक मराठी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। यह ईशा की यह पहली मराठी फिल्म है। ईशा बताती हैं कि अब तक मैंने कई फिल्मों की शूटिंग की है लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के वक्त मुङो ऐसा ही लग रहा था जैसे मैंने पहली बार कैमरे को सामना करते हुए महसूस किया था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed