फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Kantara Chapter 1 Movie Fame Actor and Director Rishab Shetty Exclusive Interview With amarujala

Kantara Chapter 1: ‘सनी संस्कारी..’ से टकराव पर बोले ऋषभ शेट्टी, शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर कही ये बात

Fri, 03 Oct 2025 08:22 AM IST
Akash Khare आकाश खरे
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:22 AM IST
सार

Rishab  Shetty Exclusive Interview: अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस गुरुवार को रिलीज हुई। अमर उजाला से हुई खास बातचीत में ऋषभ ने इस फिल्म और शाहरुख खान के नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर चर्चा की…

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Movie Fame Actor and Director Rishab Shetty Exclusive Interview With amarujala
ऋषभ शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘कांतारा’ की सफलता के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर कितनी जिम्मेदारी महसूस की?

विज्ञापन

बहुत जिम्मेदारी थी, क्योंकि स्क्रिप्ट के स्केल का अंदाजा शुरुआत में ही हो गया था। हमें पता था कि हम एक बड़ी कहानी बयां करने जा रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन पर हमने काफी काम किया था पर फिर भी हर दिन हमें एक नया चैलेंज मिलता था। पहले भाग के लिए हमने दो साल और दूसरे भाग के लिए हमने तीन साल की रिसर्च की है। बड़ी जिम्मेदारी थी पर उसके लिए हम पहले से ही काफी तैयार थे।

Kantara Chapter 1 Movie Fame Actor and Director Rishab Shetty Exclusive Interview With amarujala
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

गुलशन देवैया के साथ काम करके कैसा लगा? 
गुलशन देवैया कमाल के एक्टर हैं। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। वो खुद कर्नाटक से हैं तो उतनी दिक्कत आई नहीं उनको भी फिल्म पर काम करने में। उनके साथ एक अलग सा ही लगाव है। हम तीन-चार साल पहले मिले थे। एक दूसरी फिल्म पर साथ काम करने वाले थे पर कोविड की वजह से उस फिल्म का काम रुक गया। बाकी हां इतना जरूर है कि हमने फिल्म में राजा कुलाशेखरा का जो किरदार लिखा था वो गुलशन को सोचकर ही लिखा था। जिस तरह से उन्होंने यह किरदार निभाया मैं उससे बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Movie Fame Actor and Director Rishab Shetty Exclusive Interview With amarujala
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की फिल्मों पर इन दिनों दक्षिण भारत की फिल्में भारी हैं। हालिया रिलीज ‘लोका चैप्टर 1’ ने तीसरे हफ्ते में बॉलीवुड की नई फिल्मों से ज्यादा कमाया। इसे आप किस तरह देखते हैं?
दर्शकों ने अब फिल्में कहानी के दम पर देखना शुरू कर दी हैं। उनकी डिमांड बदल गई हैं। भाषा अब उनके लिए बाधा नहीं हैं। कोविड के बाद से ओटीटी के जरिए दर्शकों को हर तरह की फिल्में देखने का चस्का लग गया है। अब नॉर्थ और साउथ जैसा कुछ नहीं बचा, जिस फिल्म से वो जुड़ाव महसूस करते हैं, देख लेते हैं। भारतीय फिल्मों में हर भाषा की फिल्म को सम्मान मिलना बहुत जरूरी है और मैं खुश हूं कि दर्शकों ने हमें अपनी कहानी उनके सामने पेश करने का मौका दिया है। 

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Movie Fame Actor and Director Rishab Shetty Exclusive Interview With amarujala
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

आपकी फिल्म करण जौहर की फिल्म के साथ आ रही है। इसके दो हफ्ते बाद आयुष्मान की ‘थामा’ रिलीज होगी। इन फिल्मों से हिंदी क्षेत्र में आपका कारोबार प्रभावित होगा?
ऑडियंस आजकल बहुत समझदार हो गई है। उसे जो फिल्म अच्छी लगेगी वो वह देखने जाएगी। अगर तीनों फिल्म अच्छी हैं तो वो इन तीनों ही फिल्मों को देखेंगे। वरुण धवन, करण जौहर और आयुष्मान खुराना को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं तो उनकी फिल्में भी देखता हूं और उनसे भी कहता हूं कि मेरी फिल्में देखें।

Kantara Chapter 1 Movie Fame Actor and Director Rishab Shetty Exclusive Interview With amarujala
शाहरुख खान-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख को ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। इस पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि उन्होंने इससे कई बेहतर फिल्में की हैं। इस पर बतौर एक्टर आपका क्या टेक है?
मुझे तो लगता है कि उन्हें बहुत पहले ‘चक दे इंडिया’ के लिए ही नेशनल अवॉर्ड मिल जाना चाहिए था। हां काफी वक्त के बाद उनको यह अवॉर्ड मिला, पर ठीक है हर कलाकार को इस सम्मान की भूख होती है। मैंने उन्हें मैसेज करके बधाई दी थी और उनका रिप्लाय भी आया था। मैं शाहरुख सर से एक दो साल पहले दुबई में मिला था। एक इवेंट में उन्होंने मुझसे करीबन एक घंटे बात की थी। उनके परिवार का भी कुछ जुड़ाव रहा है मैंगलोर से तो वो उन सबके बारे में बात कर रहे थे। मैंने भी बताया कि हम बचपन से आपकी फिल्में देख रहे हैं। वो पल हमारे लिए भी काफी खास था।

Kantara Chapter 1 Movie Fame Actor and Director Rishab Shetty Exclusive Interview With amarujala
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘जय हनुमान’ की तैयारी कैसे कर रहे हैं? इसकी शूटिंग कब तक शुरू होगी? 
अभी तो मैंने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का काम पूर किया है। बहुत मेहनत लगी और बहुत चोटें खाईं। अब मैं कुछ महीने आराम करूंगा। फिर जब इस फिल्म के सेट पर जाऊंगा तभी इस पर काम शुरू करूंगा। अभी तो मैंने इसे लेकर कुछ भी नहीं सोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed