फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedians Harsh Gujral and Madhur Virli summoned by cyber cell they accused for obscene content

विवादों में कॉमेडियंस: हर्ष गुजराल और मधुर विरली को महाराष्ट्र साइबर सेल से मिला समन, लगे यह गंभीर आरोप

Thu, 15 Oct 2026 06:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 Oct 2026 06:45 PM IST
सार

Harsh Gujral and Madhur Virli: कॉमेडियन हर्ष गुजराल और मधुर विरली कानूनी पचड़े में पड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों को महाराष्ट्र साइबर सेल समन भेजा है। आइए जानते हैं उन पर क्या आरोप हैं?

विज्ञापन
Comedians Harsh Gujral and Madhur Virli summoned by cyber cell they accused for obscene content
मधुर विरली, हर्ष गुजराल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र साइबर सेल ने मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल और मधुर विरली को समन भेजा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कॉमेडी शो में अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। इन दोनों कॉमेडियनों को 19 अक्टूबर को पूछताछ के लिए साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा गया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

Comedians Harsh Gujral and Madhur Virli summoned by cyber cell they accused for obscene content
हर्ष गुजराल - फोटो : इंस्टाग्रम-@realharshgujral
कब पेश होंगे कॉमेडियंस?
इंडिया टुडे के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला की शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह साफ नहीं है कि किस जोक या स्टैंड-अप परफॉरमेंस को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई गई है। इन दो कॉमेडियनों को 19 अक्टूबर को पूछताछ के लिए साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा गया है।

नुसरत भरूचा: सफल सर्जरी के बाद घर लौटीं एक्ट्रेस, पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी वक्त लगेगा; जानें क्या बोली टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

Comedians Harsh Gujral and Madhur Virli summoned by cyber cell they accused for obscene content
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
इन कॉमेडियन पर हो चुकी कार्रवाई
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब कॉमेडियन और डिजिटल क्रिएटर्स की तरफ से साझा किए जाने वाले कथित अश्लील कंटेंट की कड़ी जांच हो रही है। महाराष्ट्र साइबर ने पहले भी विवादित कॉमेडी कंटेंट से जुड़े मामलों में कार्रवाई की है, जिसमें कुछ अन्य स्टैंड-अप कॉमेडियन के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर की गई कानूनी कार्यवाही भी शामिल है।

फरवरी 2025 में, कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। इसके चलते इस शो में दिखाए गए कंटेंट की कानूनी जांच हुई और इसकी काफी आलोचना भी की गई। 

प्रणित मोरे, अपूर्वा मुखिजा और रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई अन्य कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर्स भी अपने अलग-अलग शो और एक्ट्स के दौरान की गई टिप्पणियों की वजह से जांच के दायरे में आ गए थे।
विज्ञापन

Comedians Harsh Gujral and Madhur Virli summoned by cyber cell they accused for obscene content
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं हर्ष गुजराल?
  • स्टैंड-अप कॉमेडी के अलावा, गुजराल ने फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा है। 
  • उन्होंने 2025 की कॉमेडी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में रेहान कुरैशी का किरदार निभाया था।
  • इसमें अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। 
  • इसके अलावा, वह 'द कपिल शर्मा शो' और 'मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हसाएंगे' जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं।
  • वह 'द ट्रेटर्स' तथा 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं।

पहले भी हुई विरली की आलोचना
जून 2026 में विरली को आलोचना का सामना करना पड़ा, जब उनके स्टैंड-अप शो 'लव एंड लेटेक्स' का एक पुराना क्लिप ऑनलाइन सामने आया। इस क्लिप में दुष्कर्म से जुड़ा एक मजाक था, जिसकी काफी आलोचना हुई। इसके जवाब में, कॉमेडियन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed