Zubeen Garg: सुबह चार बजे से जुबीन के घर के बाहर जमा हुए फैंस, केक काटकर मनाई सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी
Zubeen Garg Birthday: आज 18 नवंबर को जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में उनके फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे और केक काटकर खुशी का इजहार किया।
विस्तार
आज गायक जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैंस उनके घर के बाहर उनका जन्मदिन मनाने पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने वहां मौजूद लोगों को केक बांटा। घर के अंदर जुबीन गर्ग के परिवार के लोग नजर आए।
#WATCH | Guwahati, Assam | Fans gathered outside the residence of Late Singer Zubeen Garg and celebrated his 53rd birthday today, on November 18 pic.twitter.com/yuSpJo8X0N
— ANI (@ANI) November 17, 2025
एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने केक काटा और खुशी में जुबीन गर्ग की तस्वीर पर उसे लगाया। कई फैंस ने जुबीन गर्ग को 'हैप्पी बर्थडे' कहा।
ऋतिक रोशन से लेकर राजकुमार राव तक, इन कलाकारों ने बॉडी में किया इतना बदलाव कि पहचानना हुआ मुश्किल
जुबीन गर्ग का जन्मदिन मनाने उनके घर के पास पहुंची एक फैन काव्या ने एएनआई से कहा 'यह अंधकार है। जबसे उनका निधन हुआ है तब से कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। आज उनका जन्मदिन है। आज हर कोई उनका गाना गा रहा है और उन्हें देखना चाहता है। यह दुख हमेशा हमारे दिल में रहेगा।'
#WATCH | Guwahati, Assam | Fans gathered outside the residence of Late Singer Zubeen Garg and celebrated his 53rd birthday today, on November 18
— ANI (@ANI) November 17, 2025
A fan, Kavya, says, "It is just darkness. We are not liking anything since the day he passed away. Today is his birthday. Everyone is… pic.twitter.com/n6kgqRcvPA
ख्याल रहे कि जुबीन गर्ग सिंगापुर में एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए थे। वहां अचानक उनका निधन हो गया था। उनके शव को असम लाया गया और राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। असम पुलिस उनके निधन की जांच कर रही है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं।