फराह खान का बड़ा बयान, ‘लॉकअप’ को बताया ‘बिग बॉस’ से ज्यादा कठिन, रितेश देशमुख को लेकर कही बड़ी बात
Farah Khan: फराह खान और रितेश देशमुख फिलहाल शो ‘लॉकअप सीजन 2’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बीच फराह खान ने शो की तुलना सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से की है। जानिए फराह ने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन की शुरुआत से ही यह शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स और ड्रामेटिक ट्विस्ट के अलावा इस बार इसके नए होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी खूब चर्चा में हैं। दोनों को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। इस फिल्ममेकर फराह खान ने ‘लॉकअप’ की तुलना ‘बिग बॉस’ से करते हुए बड़ा बयान दिया है।
‘लॉक अप’ थोड़ा ज्यादा कॉम्प्लेक्स है
‘लॉक अप’ और ‘बिग बॉस’ के बीच सबसे बड़े फर्क के बारे में बात करते हुए फराह खान ने कहा ‘काम तो दोनों जगह एक जैसा है, लेकिन ‘लॉक अप’ थोड़ा ज्यादा कॉम्प्लेक्स है, क्योंकि इसमें कंटेस्टेंट्स अपने बहुत ही पर्सनल और सेंसिटिव राज खोलते हैं।
‘बिग बॉस’ में ज्यादा लड़ाई-झगड़ा होता है, जिसे हम एंजॉय करते हैं, लेकिन यह शो सुधार और बदलाव की कहानी है। इस हफ्ते दर्शकों को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जहां जो लोग विलेन लगते थे, वही हीरो बनते नजर आएंगे, और जिनको आप पसंद नहीं करते थे, उन्हें आप पसंद करने लगेंगे।’
रितेश पर क्या बोलीं फराह?
फराह ने रितेश देशमुख के साथ काम करने के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘अगर आपका को-होस्ट के साथ तालमेल अच्छा हो, तो काम और भी शानदार हो जाता है।
रितेश और मेरी दोस्ती काफी पुरानी है। वह मेरे भाई की फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं और मैंने उन्हें ‘बिग बॉस मराठी’ होस्ट करते हुए भी देखा है, वह शानदार हैं। हमारे बीच कोई ईगो नहीं है, इसलिए हम साथ में काम को खूब एंजॉय कर रहे हैं।’
ये भी पढ़ें- ‘लॉकअप 2’ को होस्ट करने के लिए फराह खान और रितेश देशमुख ने ली इतनी फीस; जानकर रह जाएंगे हैरान
फराह ने आगे बताया, ‘जिन दिनों हम अलग-अलग शूट करते हैं, तब भी हमारा एक नियम है। हर दिन की शूटिंग के बाद हम एक-दूसरे को कॉल करते हैं और शो में क्या हुआ, यह शेयर करते हैं। इससे हम हमेशा अपडेट रहते हैं। हमारी अच्छी समझ है और मुझे अच्छा लगता है जब हमारे विचार अलग-अलग होते हैं, इससे शो और भी दिलचस्प बनता है।’
‘लॉक अप 2’ के बारे में
‘लॉक अप’ एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे घर में चार हफ्तों के लिए बंद किया जाता है। पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। इस बार शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोटीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।