Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend

फ्राइडे ओटीटी रिलीज: वीकएंड पर मिलेगी एंटरटेनमेंट की कड़क डोज, दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Thu, 26 Nov 2026 07:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Nov 2026 07:21 AM IST
सार

  1. Friday Ott Release: इस वीकएंड ओटीटी पर देखने के लिए कई अच्छे विकल्प हैं।
  2. बदलते मौसम में घर बैठे परिवार के साथ मनोरंजन कर सकते हैं।
  3. सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद 'हनुमान अंश' भी आ गई है। और क्या-क्या है लिस्ट में? जानिए

विज्ञापन
Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम पूरी तरह बदल गया है। ठंड की दस्तक हो गई है। सिनेमाघरों में नई फिल्मों की रिलीज का सिलसिला जारी है। ओटीटी पर भी खूब माहौल बना हुआ है। इस वीकएंड कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज ओटीटी पर एंटरटेनमेंट के रंग भरेंगी। जानिए क्या-क्या देख सकेंगे?

विज्ञापन
Trending Videos

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
नोटबुक 90s-कढल फ्लैशबैक - फोटो : सोशल मीडिया

नोटबुक 90s-कढल फ्लैशबैक
यह तमिल रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। यह 23 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज हुई। सोशल मीडिया और व्हॉट्सएप के जमाने में इसमें 90 के दशक के चिट्ठियों लिखने वाले रोमांस को दिखाया गया है। इसकी कहानी 90 के दशक के तमिलनाडु के तिरुचि शहर पर बेस्ड है। यह गौतम (मुज्जमिल एलियास) और गायत्री (युवा) के इर्द-गिर्द घूमती है। स्कूल के दिनों में हुई इनकी दोस्ती मोहब्बत के पड़ाव तक पहुंचती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
दिल्ली 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली 2021
यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे आप वीकएंड पर देख सकते हैं। यह 25 नवंबर को जी5 पर रिलीज हुई है। इसमें ऋचा चड्ढा अहम भूमिका में हैं। फिल्म 'दिल्ली 2021' में दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्यकर्मियों के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में ऋचा के अलावा सुमीत व्यास, सोनाली कुलकर्णी और गुलशन ग्रोवर भी नजर आए हैं।

विज्ञापन

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
'ब्लेड रनर 2099' - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्लेड रनर 2099'
यह एक साई-फाई सीरीज है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 25 नवंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। यह ब्लेड रनर (1982) और ब्लेड रनर 2049 (2017) फिल्मों की अगली कड़ी है। मिशेल यो, हंटर शेफर और टॉम बर्क अहम भूमिकाओं में हैं।

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान अंश'
इस साल अपने करिश्माई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हर किसी को चौंकाने वाली यह फिल्म अब ओटीटी पर देखी जा सकती है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब शानदार प्रदर्शन किया। करीब तीन महीने तक यह थिएटर्स में सजी रही और 342.74  करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। 27 नवंबर से यह सोनी लिव पर उपलब्ध है। यह नीब करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित आध्यात्मिक बायोपिक ड्रामा फिल्म है।

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला

दृश्यम- द कन्क्लूजन' 
अजय देवगन की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त भी आपके वीकएंड को खास बनाएगी। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद 'दृश्यम 3' अब ओटीटी पर भी देखी जा सकेगी। यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। बता दें कि अपनी थिएटर रिलीज के दौरान यह भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
ढाई चाल - फोटो : सोशल मीडिया

'ढाई चाल'
यह एक स्टूडेंट-पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है। इसमें गगन अरोड़ा और आदिल खान अहम भूमिका में हैं। इस सीरीज का प्रीमियर 27 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर हो गया है। बता दें कि 'ढाई चाल' सीरीज की कहानी लेखक नवीन चौधरी के बेस्टसेलर उपन्यासों 'जनता स्टोर' और 'ढाई चाल' पर आधारित है।

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
'द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस' - फोटो : सोशल मीडिया

'द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस'
यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन जीन फ्रांस्वा रिशे ने किया है। विंसेंट कैसल, करीम लेक्लू और डैफ्ने पाटाकिया इसमें अहम भूमिकाओं में हैं।

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
द हंटिंग वाइव्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

द हंटिंग वाइव्स सीजन 2
अगर आपको क्राइम ड्रामा और थ्रिलर सीरीज में दिलचस्पी है तो इसका विकल्प आपके लिए हैं। 'द हंटिंग वाइव्स' का दूसरा सीजन 26 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसमें ब्रिटनी स्नो और मालिन एकरमैन अपने किरदारों में दिखेंगी। दोनों के बीच इस बार तनाव बढ़ता दिखाई देगा। 

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
द सोशल रेकनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

'द सोशल रेकनिंग'
यह फिल्म 09 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर आने वाली है। यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में 24 नवंबर से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हो चुकी है। हालांकि, फिलहाल इसके लिए जेब ढीली करनी होगी। दरअसल, यह थ्रिलर फिल्म अभी रेंट पर ही उपलब्ध है। 

Friday Ott Release: Drishyam The Conclusion Hanuman Ansh Dhai Chaal film series To Stream On Weekend
'कॉर्पोरेट लव स्टोरी' और 'ऑक्टोपस' - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉर्पोरेट लव स्टोरी' और 'ऑक्टोपस' 
अगर आपकी दिलचस्पी रोमांटिक ड्रामा में है तो 'कॉर्पोरेट लव स्टोरी का विकल्प आपके लिए है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। इसके अलावा जी5 पर  मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'ऑक्टोपस' भी स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed