फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   From Will Smith to Harvey Weinstein These 6 Celebrities Are Banned From The Oscars

Oscar 2026: विल स्मिथ से लेकर हार्वी वाइंस्टीन तक, ऑस्कर अवॉर्ड में बैन हैं ये 6 सेलेब; जानिए क्या है वजह

Sun, 15 Mar 2026 03:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 15 Mar 2026 03:59 PM IST
सार

Oscars: ऑस्कर अवॉर्ड्स में दुनिया भर के बड़े स्टार्स और फिल्ममेकर सिनेमा को सेलिब्रट करने के लिए इकट्ठा होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिन्हें विवादों के कारण इस बड़े इवेंट से हमेशा के लिए बैन कर दिया है।

विज्ञापन
From Will Smith to Harvey Weinstein These 6 Celebrities Are Banned From The Oscars
ऑस्कर अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स से पहले एक बार फिर उन सितारों की चर्चा हो रही है, जिन्हें एकेडमी ने अपने नियमों का उल्लंघन करने या गंभीर आरोपों के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया था। आइए जानते हैं उन 6 नामों के बारे में।

विज्ञापन

From Will Smith to Harvey Weinstein These 6 Celebrities Are Banned From The Oscars
कारमाइन कैरिडी - फोटो : सोशल मीडिया

कारमाइन कैरिडी
एक्टर कारमाइन कैरिडी को साल 2004 में एकेडमी से निकाल दिया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने ऑस्कर वोटिंग के लिए भेजी गई फिल्मों की स्क्रीनर कॉपी दूसरों के साथ शेयर की, जो बाद में गैरकानूनी तरीके से इंटरनेट पर फैल गई। कैरिडी ने बाद में अपनी गलती भी मान ली थी। 2019 में 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

From Will Smith to Harvey Weinstein These 6 Celebrities Are Banned From The Oscars
हार्वी वाइंस्टीन - फोटो : सोशल मीडिया

हार्वी वाइंस्टीन
हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हार्वी वाइंस्टीन को 2017 में एकेडमी से बैन कर दिया गया। उन पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। बाद में कोर्ट में भी उन्हें कई मामलों में दोषी पाया गया और जेल की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन

From Will Smith to Harvey Weinstein These 6 Celebrities Are Banned From The Oscars
बिल कॉस्बी - फोटो : सोशल मीडिया

बिल कॉस्बी
कॉमेडियन और एक्टर बिल कॉस्बी को 2018 में एकेडमी से बैन कर दिया गया था। उन पर 2004 में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण करने का आरोप साबित हुआ था। हालांकि 2021 में उनकी सजा रद्द कर दी गई, लेकिन एकेडमी ने उन्हें पहले ही अपने कंपनी से बाहर कर दिया था।

From Will Smith to Harvey Weinstein These 6 Celebrities Are Banned From The Oscars
रोमन पोलांस्की - फोटो : सोशल मीडिया

रोमन पोलांस्की
मशहूर फिल्म निर्देशक रोमन पोलांस्की को भी 2018 में एकेडमी से निकाल दिया गया। उन्होंने 1977 में एक नाबालिग के साथ अवैध संबंध बनाने के मामले में अपराध स्वीकार किया था। बाद में वह अमेरिका छोड़कर यूरोप में रहने लगे।

From Will Smith to Harvey Weinstein These 6 Celebrities Are Banned From The Oscars
एडम किमेल - फोटो : सोशल मीडिया

एडम किमेल
सिनेमैटोग्राफर एडम किमेल को 2021 में एकेडमी से बैन कर दिया गया। रिपोर्ट्स में सामने आया कि पहले उनके खिलाफ नाबालिगों से जुड़े यौन अपराधों के मामले दर्ज थे। इसके बाद एकेडमी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता खत्म कर दी।

From Will Smith to Harvey Weinstein These 6 Celebrities Are Banned From The Oscars
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विल स्मिथ
इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम एक्टर विल स्मिथ का है। 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान उन्होंने मंच पर जाकर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था, क्योंकि क्रिस रॉक ने उनकी पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ को लेकर मजाक किया था।

इस घटना के करीब दो हफ्ते बाद एकेडमी ने फैसला लिया कि विल स्मिथ को 10 साल तक ऑस्कर अवॉर्ड्स और एकेडमी से जुड़े किसी भी इवेंट में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। विल स्मिथ ने बाद में कहा था कि वह एकेडमी के फैसले का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed