फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   FTII faculty member and National Award winning filmmaker Dominic Sangma attacked in Itanagar

डोमिनिक संगमा: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्माता पर ईटानगर में हमला; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Fri, 18 Sep 2026 11:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

Attacked On Dominic Sangma: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फैकल्टी सदस्य डोमिनिक संगमा पर हमले की खबर सामने आई है। फिल्म मेकर पर यह हमला ईटानगर में हुआ है।

विज्ञापन
FTII faculty member and National Award winning filmmaker Dominic Sangma attacked in Itanagar
फिल्म निर्माता डोमिनिक संगमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के फैकल्टी सदस्य डोमिनिक संगमा पर कथित तौर पर दो लोगों ने हमला किया। बुधवार शाम पुलिस ने यह जानकारी साझा की। निर्माता के साथ हमले की यह घटना ईटानगर में जोलांग-राकाप रोड के पास हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच
निर्माता संगमा पर यह हमला उस समय हुआ, जब उन्होंने दो लोगों द्वारा छात्रों को परेशान किए जाने पर बीच-बचाव करने की कोशिश की। पुलिस ने संगमा पर हमले की घटना की जांच शुरू कर दी है। निर्माता के साथ हुई इस बदसलूकी की घटना पर फिल्म एवं एकेडमिक जगत का ध्यान भी गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम की सैर से लौटते वक्त हुआ हमला

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोग कथित तौर पर उस इलाके में छात्रों को परेशान कर रहे थे। संगमा ने मामले में दखल दिया। 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, FTII के जोटे कैंपस (अरुणाचल प्रदेश) में स्क्रीनराइटिंग डिपार्टमेंट के हेड संगमा शाम करीब 6.30 बजे सैर से लौट रहे थे। तभी उन्हें इस स्थिति का सामना करना पड़ा। 
  • पुलिस ने बताया कि छात्रों के प्रति उन लोगों के कथित संदिग्ध व्यवहार को देखने के बाद संगमा उनके पास गए। इसके बाद बहस हुई और कथित तौर पर फिल्ममेकर के साथ मारपीट की गई।
  • खबरों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद दोनों शख्स मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

कौन हैं डोमिनिक संगमा?
डोमिनिक संगमा भारतीय सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वे नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर और एजुकेटर हैं। वे अरुणाचल प्रदेश में FTII के जोटे कैंपस में फैकल्टी सदस्य भी हैं। वे गारो भाषा के मशहूर फिल्म निर्माता हैं। संगमा मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत के सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी चर्चित फिल्मों की बात करें तो 'मा-अमा' और 'रैप्चर' इनमें शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed