बेस्ट फिल्म सहित 'रोमा' ने जीते थे 3 अवॉर्ड्स, Oscars 2020 से पहले एक नजर 2019 के विनर्स पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड शो Oscars 2020 का आयोजन 9 फरवरी 2020 की शाम को किया जाएगा। भारत में आप ये अवॉर्ड 10 फरवरी की सुबह देख सकते हैं। बता दें कि यह 92वां अवॉर्ड समारोह होगा। इस मौके पर दुनिया भर के फिल्म जगत से तमाम हस्तियां मौजूद होंगी।
इस बार वाकिन फोनिक्स की फिल्म 'जोकर' को सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन मिले हैं। जोकर को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर के साथ-साथ आठ अन्य नामांकन भी मिले हैं। द आयरिशमैन, 1917 और वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं।
बात करें पिछले साल की तो रामी मालेक को 'बोहेमियन रैप्सोडी' के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला था। वहीं ओलिविया कोलमैन को 'द फेवरेट' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर सम्मान मिला।
बेस्ट एक्टर
रामी मालेक (बोहेमियन रैप्सोडी)
बेस्ट एक्ट्रेस
ओलिविया कोलमैन(द फेवरेट)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
मेहरशाला अली (ग्रीन बुक)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
रेजिना किंग (इफ बीएल स्ट्रीट कुड टॉक)
बेस्ट डायरेक्टर
अल्फांसो कुआरोन- (रोमा)
बेस्ट फॉरेन फिल्म
रोमा
बेस्ट पिक्चर
ग्रीन बुक
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग
शैलो (लेडी गागा)
बेस्ट ओरिजनल स्कोर
ब्लैक पैंथर
बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले
blackkklansman
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले
'ग्रीन बुक'
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म
'स्किन'
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
फर्स्ट मैन
बेस्ट एनिमेडेट शार्ट फिल्म
BAO
बेस्ट डॉक्युमेंटरी शॉर्ट कैटेगरी फिल्म
भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस'
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म
Spider-Man: Into The Spider-verse
साउंड एडिटिंग और साउंड मिक्सिंग, बेस्ट फिल्म एडिटिंग
BOHEMIAN RHAPSODY
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
ब्लैक पेंथर
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर
फ्री सोलो
बेस्ट मेकअप एंड हेयर स्टाइलिंग
वाइस