चैडविक बोसमैन के आखिरी ट्वीट को मिले अब तक के सबसे ज्यादा लाइक, इतनी बार किया गया पसंद और रीट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वेल स्टूडियो की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन का शनिवार को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से लड़ रहे थे। चैडविक बोसमैन के निधन की जानकारी उनके ही आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर और बयान जारी करके दी गई थी।
निधन के बाद चैडविक बोसमैन के ट्विटर अकाउंट का यह ट्वीट अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं चैडविक बोसमैन के फैंस सहित हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके इस ट्वीट को लाइक किया और रीट्वीट करके उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि भी दी है। इसी वजह से उनका आखिरी ट्वीट सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाले ट्वीट में शामिल हो गया है।
— Chadwick Boseman (@chadwickboseman) August 29, 2020
इस बात की जानकारी खुद ट्विटर ने दी है। ट्विटर ने अपने आधिकरिक अकाउंट पर चैडविक बोसमैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बताया है उनका यह ट्वीट अब तक का सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट बन गया है। ट्विटर ने लिखा, 'अभी तक का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट। एक राजा के लिए श्रद्धांजलि।'
Most liked Tweet ever.
— Twitter (@Twitter) August 29, 2020
A tribute fit for a King. #WakandaForever https://t.co/lpyzmnIVoP
खबर बनाने तक चैडविक बोसमैन के आखिरी ट्वीट को 66 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं 22 लाख से ज्यादा लोगों ने उनके ट्वीट को रीट्वीट किया है। आपको बता दें कि शनिवार को कोलन कैंसर की वजह से 43 की उम्र में चैडविक बोसमैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह बीते चार साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उन्हें कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) था।