फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Nicki Minaj Joins Donald Trump At Michigan Rally Praises US President Ahead Of Midterm Elections

निकी मिनाज: रैपर ने थामा डोनाल्ड ट्रंप का हाथ, रैली में की तारीफ; राष्ट्रपति ने सिंगर के लुक पर कही ऐसी बात

Mon, 26 Oct 2026 12:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 26 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

  • अमेरिकी रैपर निकी मिनाज एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में नजर आईं। 
  • मिशिगन में आयोजित एक रैली में वह ट्रंप के साथ मंच पर पहुंचीं और उनकी तारीफ की। 
  • इस दौरान निकी ने ट्रंप को लेकर बड़े बयान दिए। 

विज्ञापन
Nicki Minaj Joins Donald Trump At Michigan Rally Praises US President Ahead Of Midterm Elections
अमेरिकी रैपर निकी मिनाज और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी रैपर निकी मिनाज एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करती नजर आईं। इस दौरान निकी ने कहा कि ट्रंप ने देश का माहौल बदल दिया है और लोगों को एक बेहतर भविष्य की उम्मीद दी है। वहीं, ट्रंप ने भी सिंगर की तारीफ करते हुए उनके लुक पर बयान दिया। 
विज्ञापन


ट्रंप के समर्थन में उतरीं निकी मिनाज
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, निकी मिनाज ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा, 'वह मुश्किलों का सामना करने और उनसे उबरने की मिसाल हैं। कई लोग शायद उम्मीद खोने लगे थे और उन्हें लगने लगा था कि अब कुछ नहीं बदल सकता। लेकिन ट्रंप की वापसी के बाद देश का माहौल बदल गया है। उन्होंने हमें एक बेहतर भविष्य की उम्मीद दी है, जो हमारे और हमारे बच्चों के लिए अच्छा होगा। आइए, इस महान इंसान के लिए जोरदार तालियां बजाएं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हमें इस आंदोलन में मिशिगन को आगे बढ़कर नेतृत्व करते देखना है। हम हार नहीं मानेंगे, क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे ऐसी जगह बड़े हों, जिस पर हम गर्व कर सकें। हम नहीं चाहते कि बच्चों को जेंडर बदलने जैसी चीजों से लगातार प्रभावित किया जाए। हम चाहते हैं कि बच्चों को इन सब से दूर रखा जाए और उन्हें अपनी जिंदगी जीने दी जाए। राष्ट्रपति ट्रंप, हर बार आपके साथ खड़ा होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं हमेशा आपका समर्थन करती रहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Nicki Minaj Joins Donald Trump At Michigan Rally Praises US President Ahead Of Midterm Elections
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
ट्रंप ने निकी के लुक की तारीफ की
रैली में निकी मिनाज गोल्डन रंग के गुच्ची ब्रांड के सूट में नजर आईं। ट्रंप ने उन्हें मंच पर बुलाया और उनके लुक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि निकी पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि निकी समझदार हैं और उनकी बातों को समझती हैं।

इससे पहले अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने एक रिपब्लिकन उम्मीदवार के शरीर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्होंने निकी मिनाज का जिक्र करते हुए उनके लुक की तारीफ की।  

Nicki Minaj Joins Donald Trump At Michigan Rally Praises US President Ahead Of Midterm Elections
अमेरिकी रैपर निकी मिनाज और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
एयर फोर्स वन में भी ट्रंप के साथ थीं निकी
मिशिगन पहुंचने से पहले निकी मिनाज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन विमान में भी मौजूद थीं। उन्होंने विमान में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बनने के लिए इंटरव्यू देने का नाटक करते हुए एक वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया।

यह पद उस समय खाली था, जब केटी जकारिया ने अपने सार्वजनिक परिचय के पांच दिन बाद पद छोड़ दिया था।

Nicki Minaj Joins Donald Trump At Michigan Rally Praises US President Ahead Of Midterm Elections
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी चुनाव से पहले तेज हुई राजनीतिक हलचल
  • अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं।
  • इन चुनावों से तय होगा कि कांग्रेस में किस पार्टी का नियंत्रण रहेगा।
  • मिशिगन में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद और रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।
  • पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी शनिवार को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के समर्थन में रैली की थी।

ये भी पढ़ें- क्यों आसान निशाना थे टाइगर?: जांच में नए खुलासे; शूटर्स ने तीन बार की आमिर के घर की रेकी, इस आदत ने बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed