फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott

Oscars: क्रिस रॉक के थप्पड़ से लेकर एक्ट्रेस के स्टेज पर कपड़े उतारने तक; जब ऑस्कर में हुईं विवादित घटनाएं

Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
सार

Oscars Controversy:  फिल्मी जगत के मशहूर अवॉर्ड में कई ऐसी विवादित घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने काफी चर्चाएं बटोरी हैं। जानते हैं उन विवादित घटनाओं के बारे में…

विज्ञापन
Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
ऑस्कर की विवादित घटनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होना है। लेकिन भारत में इस अवॉर्ड समारोह को सोमवार 16 मार्च की सुबह साढ़े चार बजे से देखा जा सकेगा। फैंस इस समारोह का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑस्कर को फिल्म जगत का सबसे मशहूर समारोह माना जाता है। लेकिन ऑस्कर में कई ऐसे विवाद भी हुए हैं, जो काफी चर्चाओं में रहे।

विज्ञापन

Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
विल स्मिथ ने जड़ा थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को जड़ा थप्पड़
2022 में ऑस्कर सबसे ज्यादा चर्चा में विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को मंच पर थप्पड़ मारने के चलते चर्चाओं में से सुर्खियों में रहा था। क्रिस ने विल स्मिथ की पत्नी के गंजे सिर पर मजाक किया था। कुछ देर बार विल स्मिथ को फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, तो उन्होंने मंच पर एकेडमी से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने क्रिस रॉक के लिए कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
कोरिन मासेरिया ने स्टेज पर उतारे कपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

कोरिन मासेरिया ने स्टेज पर उतारे कपड़े
साल 2021 के ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान फ्रेंच अभिनेत्री कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर ही कपड़े उतार दिए थे। उन्होंने फ्रेंच सरकार का विरोध करने के लिए ऐसा किया था। वह जैसे ही अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं, उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए। उनके शरीर पर नारे लिखे हुए थे।

विज्ञापन

Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
मूनलाइट ऑस्कर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

जब गलत फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट
2017 में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में ‘मूनलाइट’ फिल्म को अवॉर्ड दिया जाने वाला था। हालांकि, अवॉर्ड प्रेजेंटर्स को जो लिफाफा मिला, उसमें फिल्म ‘ला ला लैंड’ का नाम लिखा गया था। अनाउंसमेंट होने के बाद प्रेजेंटर्स ने सही नाम की घोषणा कर माफी मांगी थी।

Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
एड्रियन ब्रूडी ने हैल बेरी को स्टेज पर किया किस - फोटो : सोशल मीडिया

एड्रियन ब्रूडी ने हैल बेरी को स्टेज पर किया किस
साल 2003 में अमेरिकी अभिनेता एड्रियन ब्रूडी ने स्टेज पर एक्ट्रेस हैल बेरी को किस कर लिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, ब्रूडी को फिल्म ‘दि पियानिस्ट’ के लिए ऑस्कर मिला था। अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर जब अभिनेत्री हैल बेरी आईं तो अभिनेता ने उन्हें किस कर लिया। 

Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
चोरी हुईं ऑस्कर की ट्रॉफियां - फोटो : सोशल मीडिया

सेरेमनी से पहले चोरी हुईं 55 ऑस्कर ट्रॉफी
साल 2000 में ऑस्कर समारोह से 20 दिन पहले 55 ट्रॉफी से भरा ट्रक चोरी हो गया था। जल्दबाजी में सेरेमनी के लिए नई ट्रॉफी बनवाई गईं। कुछ दिनों बाद एक शख्स को कचरे के ढेर में 52 ऑस्कर ट्रॉफी मिली थीं। बची हुई 3 में से एक ट्रॉफी ड्रग रेड में मिली, लेकिन बाकी 2 ट्रॉफी आज भी लापता हैं। रिकवर हुईं सभी ट्रॉफी को नष्ट कर दिया गया था।

Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
मार्लन ब्रांडो का चोरी हुआ ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

मार्लन ब्रांडो का चोरी हो गया ऑस्कर
1954 की फिल्म ‘ऑन द वॉटरफ्रंट’ के लिए मार्लन ब्रांडो को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था, जो उनके घर से चोरी हो गया था। कुछ समय बाद ‘टाइटैनिक’ एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को यही अवॉर्ड अमेरिकन फाइनेंसर जो लो ने तोहफे में दिया। जो लो ने लियोनार्डो की फिल्म ‘द वुल्फ ऑफ द वॉल स्ट्रीट’ में पैसे लगाए थे।

Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : सोशल मीडिया

लियोनार्डो ने लौटाया अवॉर्ड
जब जो लो पर धोखाधड़ी के केस की जांच बैठी और उनकी संपत्ति जब्त हुई तो लियोनार्डो को ये अवॉर्ड अधिकारियों को लौटाना पड़ा। जो लो ने अधिकारियों को बताया कि ये अवॉर्ड एक ऑक्शन में 6 लाख डॉलर (5.2 करोड रुपए) में खरीदा था।

 

Oscars Controversy From Will Smith Slapping Corinne Masiero Stripped Naked On Stage Marlon Brando Boycott
एंजेलिना जोली ने किया भाई को किस - फोटो : सोशल मीडिया
एंजेलिना जोली ने रेड कार्पेट पर भाई को किया किस
साल 2000 के ऑस्कर की रेड कार्पेट पर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने सबके सामने अपने भाई को लिप किस कर दिया था। उनकी इस हरकत के लिए अभिनेत्री की जमकर आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed