{"_id":"69b68bef405e8d904f099ec0","slug":"priyanka-chopra-joins-presenter-in-oscars-2026-one-battle-after-another-sinners-lead-the-race-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Oscars: शुरू हुई ऑस्कर 2026 की तैयारियां, प्रियंका होंगी खास आकर्षण; 'सिनर्स' और 'वन बैटल..' के बीच कड़ी टक्कर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscars: शुरू हुई ऑस्कर 2026 की तैयारियां, प्रियंका होंगी खास आकर्षण; 'सिनर्स' और 'वन बैटल..' के बीच कड़ी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Oscars 2026: आज रविवार की शाम को अमेरिका में ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन होने वाला है। इसमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। अवॉर्ड के लिए कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।
ऑस्कर ट्रॉफी, प्रिंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@theacademy, priyankachopra
विज्ञापन
विस्तार
सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर अवॉर्ड के 98वें संस्करण का आयोजन आज डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। इससे पहले इसकी तैयारियां जोरों से चल रही है। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड को मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कोनन ओ’ब्रायन होस्ट करने वाले हैं। भारत से इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा होस्ट बनेंगी। आइए समारोह के कुछ अहम पहलुओं पर नजर डालते हैं।
Trending Videos
प्रियंका चोपड़ा, कोनन ओ’ब्रायन
- फोटो : सोशल मीडिया
कहां देख सकते हैं समारोह?
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह अमेरिका में रविवार की शाम को एबीसी चैनल पर देखा जा सकता है। जबकि इसे हुलु (Hulu) पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।
टाइम अलग होने की वजह से भारत के दर्शक इस समारोह को 16 मार्च की सुबह लगभग 4:30 बजे से देख सकेंगे। आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4:30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। भारत में स्टार मूवीज चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

ऑस्कर की तैयारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@theacademy
प्रियंका चोपड़ा भी होंगी प्रेजेंटर
अकादमी ने इस शाम के लिए प्रेजेंटर की एक हाई-प्रोफाइल लिस्ट तैयार की है। मंच पर जो लोग प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगे उनमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। उनके अलावा प्रेजेंटर के तौर पर जो सितारे मंच पर नजर आएंगे, उनमें अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, निकोल किडमैन, पेड्रो पास्कल, सिगोरनी वीवर और इवान मैकग्रेगर शामिल हैं।

मार्टी सु्प्रीम और वन बैटल आफ्टर अनदर
- फोटो : सोशल मीडिया
अवॉर्ड की दौड़ में शामिल कई फिल्में
'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, आयोजकों ने संकेत दिया है कि शुरुआती हिस्से में एक फिल्म सीक्वेंस दिखाया जाएगा, जो इस उत्सव के लिए माहौल तैयार करेगा।
इस साल अवॉर्ड की दौड़ में कई फिल्में सबसे आगे हैं। 'बेस्ट पिक्चर' श्रेणी में, मुख्य दावेदारों में 'वन बैटल आफ्टर अनदर', 'सिनर्स', 'बुगोनिया', 'हैमनेट', 'मार्टी सुप्रीम' और 'फ्रेंकस्टीन' शामिल हैं।

सिनर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों के बीच होगा कड़ा मुकाबला
इनमें से पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने विशेष रूप से सबका ध्यान खींचा है, क्योंकि यह फिल्मकार 11 बार नॉमिनेशन मिलने के बाद अब अपना पहला ऑस्कर जीतना चाहता है।
एक और प्रमुख दावेदार है 'सिनर्स', जिसे रयान कूगलर ने निर्देशित किया है। इसमें माइकल बी. जॉर्डन ने अभिनय किया है। इसे इसके अभिनय और माहौल के लिए जबरदस्त सराहना मिली है।
इनमें से पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने विशेष रूप से सबका ध्यान खींचा है, क्योंकि यह फिल्मकार 11 बार नॉमिनेशन मिलने के बाद अब अपना पहला ऑस्कर जीतना चाहता है।
एक और प्रमुख दावेदार है 'सिनर्स', जिसे रयान कूगलर ने निर्देशित किया है। इसमें माइकल बी. जॉर्डन ने अभिनय किया है। इसे इसके अभिनय और माहौल के लिए जबरदस्त सराहना मिली है।
ऑस्कर की तैयारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@theacademy
बेस्ट एक्टर एक्ट्रेस की दौड़ में शामिल सितारे
'बेस्ट एक्टर' की दौड़ में कई कलाकार शामिल हैं। इस श्रेणी में नामांकित कलाकारों में 'सिनर्स' के लिए माइकल बी. जॉर्डन, 'मार्टी सुप्रीम' के लिए टिमोथी चालमेट, और 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो शामिल हैं।
'बेस्ट एक्ट्रेस' की श्रेणी में, 'हैमनेट' के लिए जेसी बकली, 'बुगोनिया' के लिए एम्मा स्टोन, और 'इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू' के लिए रोज बर्न मजबूत दावेदार हैं।

कमेंट
कमेंट X