फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Cruise raves about Christopher Nolan The Odyssey praises cast and crew

टॉम क्रूज ने की क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की जमकर तारीफ, फिल्म की स्टार कास्ट के लिए लिखी यह खास बात

Fri, 17 Jul 2026 10:28 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 17 Jul 2026 10:28 AM IST
सार

Tom Cruise Watched The Odyssey: टॉम क्रूज ने क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' की जमकर तारीफ की है। इसी के साथ अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर फिल्म की स्टार कास्ट की भी जमकर सराहना की है।
 

विज्ञापन
Tom Cruise raves about Christopher Nolan The Odyssey praises cast and crew
टॉम क्रूज - फोटो : X

विस्तार

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की जमकर सराहना की है। फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद टॉम ने सोशल मीडिया पर प्रीमियर की एक तस्वीर साझा की और साथ ही अपना अनुभव भी बताया। 
विज्ञापन

टॉम का पोस्ट
टॉम ने एक्स हैंडल पर 'द ओडिसी' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान की अपनी एक खास तस्वीर साझा की है। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन, प्रोड्यूसर एम्मा और पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा कि सिनेमाघर में फिल्म देखने का अनुभव बेहद शानदार रहा और वे इसे दोबारा देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म होमर की प्रसिद्ध प्राचीन ग्रीक कविता पर आधारित है। इसमें 'ओडीसियस' नाम के योद्धा की कहानी दिखाई गई है, जो ट्रोजन युद्ध खत्म होने के बाद 10 साल तक कई मुश्किलों और चमत्कारी घटनाओं का सामना करते हुए अपने घर लौटने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

'द ओडिसी' की स्टार कास्ट
फिल्म 'द ओडिसी' में मुख्य किरदार (ओडीसियस) मैट डेमन ने निभाया है। उनकी पत्नी के रोल में ऐनी हैथवे और बेटे के रोल में टॉम हॉलैंड हैं। वहीं, अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन फिल्म में एक विलेन के किरदार में हैं। इस फिल्म में जेंडाया, लुपिता न्योंगो और चार्लीज थेरॉन समेत कई बड़े सितारे हैं।

कहां हुई फिल्म की शूटिंग
इस ग्रैंड एक्शन फिल्म की शूटिंग ग्रीस, मोरक्को, इटली, आइसलैंड और स्कॉटलैंड जैसी खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय जगहों पर की गई है। नोलन और उनकी टीम ने इस फिल्म के लिए खास तौर पर नए और हल्के आईमैक्स कैमरों का इस्तेमाल किया है, ताकि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके। यह फिल्म 17 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


यह भी पढ़ें: किम कार्दशियन की दादी का निधन, एमजे को याद कर मॉडल ने साझा की भावुक पोस्ट; लिखा- 'आपने ही परिवार का महत्व..'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed