सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   International Harry Potter Day Why People Celebrate This Day On Every 2nd May, Here Know The All Detail

Harry Potter Day: क्यों दो मई को मनाया जाता है हैरी पॉटर डे ? इस दिन क्या खास करते हैं पॉटर फैंस, यहां जानें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 02 May 2025 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

International Harry Potter Day: कोई किताब या फिल्म इतनी हिट हो जाए कि उसके नाम पर अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाने लगे। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। इस उपलब्धि को हासिल किया है ‘हैरी पॉटर’ की सीरीज ने। जानिए आखिर 2 मई को ऐसा क्या खास है, जो इसी दिन मनाया जाता है हैरी पॉटर डे।

International Harry Potter Day Why People Celebrate This Day On Every 2nd May, Here Know The All Detail
हैरी पॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
loader
Trending Videos

विस्तार
Follow Us

हर साल 2 मई को अंतरराष्ट्रीय हैरी पॉटर दिवस मनाया जाता है। यह ब्रिटिश लेखिका जे.के. राउलिंग द्वारा बनाई गई चर्चित ‘हैरी पॉटर’ किताब की सीरीज के सम्मान में मनाया जाता है। हैरी पॉटर के दुनियाभर में लाखों प्रशंसक हैं। फैंस इस जादुई दुनिया वाली सीरीज का जश्न मनाने के लिए 2 मई को अंतरराष्ट्रीय हैरी पॉटर दिवस मनाते हैं। जानते हैं कि आखिर 2 मई को ही क्यों इस दिन के लिए चुना गया।

Trending Videos

हैरी पॉटर के इतिहास में खास है 2 मई
अगर आप हैरी पॉटर की बुक या सीरीज को देखें तो पाएंगे कि 2 मई इस सीरीज के इतिहास की एक महत्वपूर्ण तारीख है। दरअसल, 2 मई को हॉगवर्ट्स की लड़ाई हुई थी। जिसे सातवीं और अंतिम किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज’ में दिखाया गया है। यह लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट की अंतिम हार का प्रतीक है। ऐसे में यह दिन हैरी पॉटर और उसके दोस्तों की बहादुरी, जीत और जादूगरों की दुनिया में शांति लाने वाली तारीख है। 2 मई हॉगवर्ट्स की लड़ाई की सालगिरह का दिन है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। क्योंकि वोल्डेमॉर्ट की मौत के बाद जादूगरों की दुनिया में एक नए युग की शुरूआत हुई। इसीलिए इस दिन को हैरी पॉटर दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Harry Potter Day Why People Celebrate This Day On Every 2nd May, Here Know The All Detail
हैरी पॉटर की जिनी वीज्ली के किरदार में बोनी राइट - फोटो : सोशल मीडिया

किताबों की सफलता के बाद बनीं फिल्में
हैरी पॉटर की पहली किताब साल 1997 में आई थी। किताबों की सीरीज की सफलता के बाद इस किताबों की सीरीज को लेकर फिल्मों की फ्रेंचाइजी भी बनी। इसकी शुरूआत 2001 में हुई। किताबों की तरह ही हैरी पॉटर की फिल्मों को भी काफी सफलता मिली और इसके फैंस की संख्या में और भी इजाफा हुआ।

इस तरह फैंस मनाते हैं इस दिन का जश्न 
दुनियाभर में हैरी पॉटर के फैंस इस दिन को अपने पसंदीदा हैरी पॉटर की किताब पढ़कर, फिल्में देखकर, हॉगवर्ट्स हाउस के कपड़े और जादूगर की पोशाक पहनकर, हैरी पॉटर थीम वाले इवेंट और क्वीज खेलकर और इससे जुड़ी रोचक जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा करके मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed