{"_id":"6aec1c1285c643c10f02a969","slug":"kartik-aaryan-kabir-khan-new-movie-ladaku-release-date-out-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन: प्रोड्यूसर बने अभिनेता, कबीर खान संग मिलाया हाथ; फिल्म 'लड़ाकू' की रिलीज डेट का ऐलान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कार्तिक आर्यन: प्रोड्यूसर बने अभिनेता, कबीर खान संग मिलाया हाथ; फिल्म 'लड़ाकू' की रिलीज डेट का ऐलान
Thu, 05 Nov 2026 11:33 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:33 AM IST
सार
- कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान हो गया है।
- वह कबीर खान के साथ फिल्म 'लड़ाकू' में नजर आने वाले हैं।
- बता दें कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। दोनों की अगली फिल्म का नाम और रिलीज डेट सामने आ गई है। बता दें कि फिल्म का नाम 'लड़ाकू' है। मेकर्स ने इसे एक ऐसी फिल्म बताया है, जो दर्शकों को भावुक करने के साथ प्रेरित भी करेगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।
निर्माता बने कार्तिक आर्यन
बुधवार को बिरला स्टूडियोज ने फिल्म 'लड़ाकू' की रिलीज डेट का ऐलान किया। यह फिल्म 18 जून, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को बिरला स्टूडियोज और कबीर खान एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं।
वहीं, डोपामिन स्टूडियोज के जरिए कार्तिक आर्यन भी बतौर निर्माता इस फिल्म से जुड़ रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक, 'लड़ाकू' एक सच्ची घटना पर आधारित असाधारण कहानी है, जिसमें महत्वाकांक्षा, हिम्मत और उम्मीद की झलक देखने को मिलेगी। इसे एक फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। फिलहाल फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों और क्रू से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

Trending Videos
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
'चंदू चैंपियन' में कर चुके हैं साथ काम
बता दें कि कार्तिक आर्यन और कबीर खान इससे पहले साल 2024 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म को क्रिटिक्स की खूब तारीफ मिली थी। कई लोगों ने इसे कार्तिक के करियर की अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस भी बताया था।
हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग 88 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बाद में ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह फैंस की पसंदीदा फिल्मों में शामिल हो गई।

- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक को मिला था पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड
'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन्हें बेस्ट एक्टर के सम्मान के लिए मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी के साथ संयुक्त रूप से चुना गया था। ममूटी को यह सम्मान फिल्म 'ब्रह्मयुगम' में उनके अभिनय के लिए मिला था।
वहीं, कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कैप्टन इंडिया' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जो शाहरुख खान की 'चक दे! इंडिया' और नाना पाटेकर की 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और बावेजा स्टूडियोज के साथ डोपामिन स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है। वहीं, एसबी फिल्म्स इसके प्रोडक्शन का काम संभालेगी। 'कैप्टन इंडिया' भी साल 2027 में रिलीज होने वाली है। ऐसे में आने वाला साल कार्तिक आर्यन के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है।