{"_id":"6aace6dde38bc8c5710b0881","slug":"kaun-banega-crorepati-18-amitabh-bachchan-emotional-after-listening-contestant-how-in-laws-attempt-to-burn-her-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केबीसी 18: सास ने की जिंदा जलाने की कोशिश, बेटी से भी किया जुदा; प्रतियोगी की कहानी सनुकर बिग बी ने कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
केबीसी 18: सास ने की जिंदा जलाने की कोशिश, बेटी से भी किया जुदा; प्रतियोगी की कहानी सनुकर बिग बी ने कही ये बात
Fri, 18 Sep 2026 12:54 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:54 PM IST
सार
Kaun Banega Crorepati 18: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में कपिला तनेजा आईं, जिनकी कहानी सुनकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। आइए जानते हैं कि उन्होंने शो में ऐसा क्या बताया।
विज्ञापन
केबीसी 18
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर भावुक हो गए। दरअसल, शो में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली कंटेस्टेंट कपिला तनेजा आईं।
उन्होंने सभी के सामने अपने साथ हुए घरेलू हिंसा का भयावह अनुभव शेयर किया। कपिला ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह पिछले 24 वर्षों से अपनी बेटी से अलग रह रही हैं।

कपिला तनेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
'केबीसी 18' में कपिला ने सुनाई कहानी
एपिसोड के दौरान कपिला ने बताया, 'ससुराल में मुझे जलाने की कोशिश की गई थी। मेरी लव मैरिज थी और वह भी इंटर कास्ट। ससुराल वाले दहेज चाहते थे, लेकिन मेरी वजह से ऐसा नहीं हो पाया। जब तक मेरी सास घर से बाहर थीं, सब ठीक रहता था, लेकिन उनके वापस आते ही मेरी परेशानी और ताने बढ़ जाते थे। आखिरकार उन्होंने पूरी तैयारी कर ली और मुझ पर मिट्टी का तेल डालकर मोमबत्ती से आग लगा दी।'

केबीसी में अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे कपिला ने खुद को बचाया
एपिसोड में कपिला ने आगे बताया, 'सर्दियों का मौसम था, इसलिए मेरी साड़ी का पल्लू और स्वेटर मेरे शरीर से चिपक गए थे। किसी तरह मैंने उन्हें हटाया और पानी की टंकी में कूद गई। फिर मुझे अस्पताल ले जाया गया।'
उनकी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए और बोले, 'यह कहना कि उनके साथ अन्याय हुआ है, बहुत छोटी बात होगी। हम बस यही प्रार्थना कर सकते हैं कि किसी भी महिला को कभी ऐसे हालात या ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े।'

अमिताभ बच्चन-केबीसी 16
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन ने क्या दिया आशीर्वाद?
कपिला ने यह भी बताया कि उनकी एक बेटी है, जिसे उन्होंने आखिरी बार अस्पताल में देखा था। प्रतियोगी ने कहा कि पिछले 24 वर्षों में उन्होंने न तो अपनी बेटी को देखा और न ही उसकी आवाज सुनी है। कपिला के मुताबिक, उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया।
इसके बाद कपिला ने अमिताभ बच्चन से अपनी बेटी के लिए कुछ आशीर्वचन देने की अपील की। होस्ट ने जवाब दिया, 'मैं उन्हें आशीर्वाद देने की स्थिति में तो नहीं हूं, लेकिन इस प्रोग्राम के जरिए वह किसी न किसी तरह हमसे जरूर जुड़ रही होंगी। इसलिए, मैं बस इतना ही कहूंगा कि प्लीज़ अकेली मत रहिए, आपकी मां जिंदा हैं और यहीं हैं। एक बच्चे के लिए सबसे कीमती, जरूरी और मायने रखने वाला शब्द 'मां' है। जब आप 'मां' कहेंगी, तो आपको एहसास होगा कि समाज में मां की क्या जगह है। बस एक बार 'मां' कहिए और आपकी मां आप तक पहुंच जाएंगी।'

'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
कौनसे सवाल पर कपिला ने छोड़ा गेम
कपिला ने 'सुपर संदूक' में जीती रकम को लाइफ़लाइन के बदले इस्तेमाल न करने का फैसला किया और 7.5 लाख रुपये जीते। इसके अलावा उन्हें 90 हजार रुपये का बोनस भी मिला। हालांकि, 12वें सवाल पर उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया।