पंचायत पर बनेगी फिल्म: अब बड़े परदे पर दिखेगा फुलेरा गांव, सीरीज के पांचवें सीजन के ट्रेलर लॉन्च में बड़ा एलान
- Panchayat Movie announced: 'मिर्जापुर' वेब सीरीज पर फिल्म बनी तो सभी ने खूब प्यार दिया।
- अब इसकी तरह 'पंचायत' सीरीज पर भी फिल्म बनेगी।
- पंचायत के पांचवें सीजन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मेकर्स ने यह एलान किया है।
विस्तार
ओटीटी पर 'पंचायत' सीरीज को खूब पसंद किया गया है। इसके चार सीजन आ गए। पांचवां जल्द आने वाला है, जिसका ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। अब दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। फुलेरा गांव अब बड़े परदे पर दिखेगा। जी हां, 'मिर्जापुर' की तरह अब 'पंचायत' पर भी फिल्म बनेगी। इसका एलान 'पंचायत 5' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किया गया है।
कब तक बनेगी फिल्म?
'पंचायत' फिल्म का एलान इस वेब सीरीज के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने का फैसला 'मिर्जापुर' फिल्म को देखकर नहीं किया गया है, बल्कि शुरुआत से ही यह उनकी योजना में शामिल था। पहले सीजन से ही वे फिल्म की तरह आना चाहते थे। हालांकि, 'पंचायत' पर फिल्म कब तक बनेगी, इसे लेकर मेकर्स ने कोई स्पष्ट बात नहीं की।
दरअसल, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब विजय से फिल्म को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर स्टोरीटेलर की डेस्टिनेशन बड़ा पर्दा होती है। उन्होंने कहा कि जब भी संभव होगा, सही समय आएगा, वे फिल्म बनाएंगे।
कब रिलीज होगी 'पंचायत सीजन 5'?
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बना यह नया सीजन एक बार फिर शानदार कलाकारों की टोली के साथ लौट रहा है। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे। पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 03 दिसंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा।
फुलेरा में बदल गई सत्ता
आज जारी हुए ट्रेलर में देखने को मिला है कि फुलेरा में क्रांति देवी की प्रधानी में कई चीजें बदल गई हैं। क्रांति देवी और बनराकस दोनों के ही तेवर तीखे हैं। सचिव जी और विकास से खूब काम लिया जा रहा है। दूसरी तरफ हाथ से प्रधानी चले जाने पर पूर्व प्रधानजी यानी मंजू देवी के पति काफी निराश हैं। प्रहलाद चा उन्हें दिलासा दे रहे हैं। रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी अब कुछ आगे बढ़ती दिख रही है।
