पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Supergirl Movie Review in hindi Milly Alcock saves krypto with Jason Momoa and David Corenswet as superman

Supergirl Movie Review: ना माहौल ना कहानी, ताकत तो सुपरमैन जैसी पर कमजोर रह गई सुपरगर्ल; जानें कहां हुआ झोल?

Fri, 26 Jun 2026 06:42 PM IST
Akash Khare Akash Khare
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:42 PM IST
सार

Supergirl Movie Review in Hindi: फिल्म सुपरगर्ल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्या है इसका सुपरमैन से कनेक्शन और कैसी है इसकी कहानी। पढ़े इस मूवी रिव्यू में…

विज्ञापन
Supergirl Movie Review in hindi Milly Alcock saves krypto with Jason Momoa and David Corenswet as superman
सुपरगर्ल मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
सुपरगर्ल
कलाकार
मिली अल्कॉक , मैथियास शोनार्ट्स , ईव रिडले , जेसन मोमोआ और डेविड कोरेनस्वेट
लेखक
एना नोगुएरा
निर्देशक
क्रेग गिलेस्पी
निर्माता
पीटर सैफरान और जेम्स गन
रिलीज डेट
26 जून 2026
रेटिंग
2/5

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर DC कॉमिक वर्ल्ड की नई फिल्म 'सुपरगर्ल' रिलीज हो गई है। यह फिल्म बड़े ही चुपके से थिएटर्स में आई और कईयों को तो यह पता भी नहीं कि यह रिलीज होनी थी। कहने का मतलब यह है कि मेकर्स ने ना जानें क्यों पर भारत में इसका उतना प्रमोशन किया ही नहीं, जबकि यह हिंदी में भी रिलीज हुई है। खैर फिल्म कैसी है यहां बात कर लेते हैं।

विज्ञापन


कहानी
कहानी सुपरमैन की कजिन कारा (मिली अल्कॉक) की है जो एक अलग प्लेनिट पर है। वहां रेड सन है पर कारा नॉर्मल रहती है क्योंकि उसकी ऊर्जा का स्त्रोत ही वो रेड सन है। उसके साथ एक पेट डॉग क्रिप्टाे रहता है। कहानी आगे बढ़ती और क्रिप्टाे की जान मुश्किल में पड़ जाती है। अब अपने पेट डॉग क्रिप्टाे की जान बचाने के लिए कारा येलो हिल्स के ब्रिगैंड गिरोह के सरगना क्रेम (मैथियास शोनार्ट्स) से लड़ाई करती है। इस लड़ाई में उसे रूथी मैरी (ईव रिडले) और लोबो (जेसन मोमोआ) का साथ मिलता है। आगे क्या होता है यह जानने के लिए फिल्म देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

Supergirl Movie Review in hindi Milly Alcock saves krypto with Jason Momoa and David Corenswet as superman
सुपरगर्ल मूवी रिव्यू - फोटो : X

अभिनय 
फिल्म में कारा बनीं मिली अल्कॉक का काम ठीक है। वो यकीन दिलाती हैं कि वो सुपरगर्ल हैं पर उन्हें एक दमदार कहानी का साथ चाहिए था जो नहीं मिला। विलन बने मैथियास शोनार्ट्स से डर तो नहीं लगता पर हां उन्होंने अपना काम ठीक ठाक किया है। सुपरगर्ल का साथ देते हुए ईव रिडले ने अच्छा काम किया है। जेसन मोमोआ का एक्सटेंडेट कैमियो है और वो फिल्म में माहौल बनाकर रखते हैं। कुछ सीन के लिए डेविड कोरेनस्वेट को एक बार फिर से सुपरमैन के रूप में देखकर अच्छा लगता है।

 

Supergirl Movie Review in hindi Milly Alcock saves krypto with Jason Momoa and David Corenswet as superman
सुपरगर्ल मूवी रिव्यू - फोटो : X

निर्देशन 
निर्देशक क्रेग गिलेस्पी यहां तय ही नहीं कर पाए कि उन्हें इमोशंस दिखाने हैं, एक्शन दिखाना है या कहानी दिखाना है। सुपरगर्ल कारा हमारे सुपरमैन उर्फ क्लार्क केंट की कजिन सिस्टर है। फिल्म में कारा का भी पास्ट दिखाया गया है ठीक वैसे ही जैसे सुपरमैन का भी दिखाया जाता है। पर कारा का पास्ट कुछ इस तरह से दिखाया गया कि हम उससे कनेक्ट ही नहीं कर पाते। कारण, उसे पेश करने का तरीका। 

फिल्म का प्रेजेंटेशन और स्टोरी टेलिंग बहुत ही खराब है ये बेहतर हो सकता था। DC का इतना बड़ा नाम होने के बाद भी कुछ सीन वीएफएक्स के मामले में कमजोर थे। लगभग पूरी फिल्म की कहानी पृथ्वी के बाहर की लिखी गई है। एक पल के बाद आपको घर की याद आने लगती है। 

पूरी फिल्म में कुछ ना कुछ मिसिंग सा लगता है और थिएटर से निकलकर आप कहते हैं कि ठीक है एक और फिल्म देख ली है पर इसमें कुछ ऐसा नहीं जो याद रखा जाए।

विज्ञापन

Supergirl Movie Review in hindi Milly Alcock saves krypto with Jason Momoa and David Corenswet as superman
सुपरगर्ल मूवी रिव्यू - फोटो : X

पाॅजिटिव पॉइंट
फिल्म में सुपरमैन और लोबो दोनों ही किरदारों का कैमियो है। बस यही दो वजह हैं इस फिल्म को देखने की क्योंकि जितनी देर ये रहते हैं आप एंजॉय करते हैं। थोड़ा बहुत क्रिप्टो भी आपको एंटरटेन करता है।

 

नेगेटिव पॉइंट
पूरी फिल्म बस चल रही है और आप देख रहे है। विलन क्यों मार रहा है? किसलिए मार रहा है? कुछ महसूस नहीं होता। कारा की बैक स्टोरी भी उतनी दमदार नहीं। DC का इतना बड़ा नाम है पर इसके बावजूद यह फिल्म उस हिसाब की नहीं है, जितनी उम्मीद के साथ आप बतौर DC फैन जाएंगे

 

Supergirl Movie Review in hindi Milly Alcock saves krypto with Jason Momoa and David Corenswet as superman
सुपरगर्ल मूवी रिव्यू - फोटो : X

देखें या नहीं?
DC वर्ल्ड के फैन हैं तो एक बार देख सकते हैं। वो भी इसलिए कि आगे कहीं कुछ मिस ना हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed