सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix Upcoming Movies And Series Announcement Know Details

सनी देओल से भिड़ेंगे अक्षय खन्ना, अनिल और विजय की होगी टक्कर; नेटफ्लिक्स पर क्या नया? देखेंं पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Netflix New Release: नेटफ्लिक्स ने आज मंगलवार को एक इवेंट में अपने इंडिया प्लान की घोषणा की है। ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए इस साल क्या खास होने वाला है? जानिए

Netflix Upcoming Movies And Series Announcement Know Details
नेटफ्लिक्स के आगामी प्रोजेक्ट का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने आज मंगलवार को अपनी आगामी सीरीज और फिल्मों का एलान किया है। इस साल भारतीय दर्शकों को इस प्लेटफॉर्म पर क्या खास देखने को मिलने वाला है। नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर?

Trending Videos



विज्ञापन
विज्ञापन

सैफ अली खान दिखाएंगे भारत के पहले चुनाव की कहानी, 'हम हिंदुस्तानी' का एलान
सैफ अली खान की 'हम हिंदुस्तानी' का एलान भी कर दिया गया है। इसके टीजर रिलीज हुआ है। 'हम हिंदुस्तानी' सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म है। इसमें भारत के पहले चुनाव की कहानी दिखाई जाएगी। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी टीजर के साथ कैप्शन लिखा है, 'दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का बनना। 'हम हिंदुस्तानी' में देखिए भारत के पहले चुनाव की अनकही कहानी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




'मुसाफिर' कैफे का एलान
फिल्म 'मुसाफिर कैफे' का भी आधिकारिक एलान हो चुका है। इसमें विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दिव्या प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। आज जारी टीजर काफी दिलचस्प है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




'हैलो बच्चों' में नजर आएंगे विनीत कुमार सिंह
एक्टर विनीत कुमार सिंह की 'हैलो बच्चों' का एलान भी आज मंगलवार को हो गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति दिखाई गई है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Netflix Upcoming Movies And Series Announcement Know Details
ढिंढोरा-2 का एलान - फोटो : वीडियो ग्रैब

ढिंढोरा-2 का एलान
कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन का एलान हो गया है। 'ढिंढोरा 2' का मजेदार एनाउंसमेंट वीडियो जारी हुआ है। यह दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। 



सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का टीजर जारी
नेटफ्लिक्स पर आज मंगलवार को सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसमें विजय वर्मा और अनिल कपूर नजर आएंगे। रिया चक्रवर्ती भी सीरीज का हिस्सा हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


'इक्का' में दिखेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना
नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'इक्का' का एलान भी किया गया है। इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे। सनी देओल वकील की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल अदा करेंगे।  'इक्का' से सनी देओल ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे और पांचवें सीजन का एलान

इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी हिट नॉन-फिक्शन सीरीज के दो नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक इवेंट में अपने इंडिया प्लान की घोषणा करते हुए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे और पांचवें सीजन का एलान किया है। यह घोषणा तीन सफल सीजन के बाद कपिल शर्मा के साथ नेटफ्लिक्स की पार्टनरशिप को आगे बढ़ाती है।


'सुपर सुब्बू' का एलान
नेटफ्लिक्स ने दक्षिण भारतीय फिल्मों और सीरीज में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए भी खास ख्याल रखा है। इसी के तहत फिल्म 'सुपर सुब्बू' का एलान किया गया है। फिल्म का टीजर जारी किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


माधवन की 'लेगेसी' का एलान

आर माधवन और गुलशन दवैया की तमिल क्राइम सीरीज 'लेगेसी' का भी एलान किया गया है। इसे तमिल भाषा के अलावा हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


फिल्म 'मेड इन कोरिया' इन भाषाओं में होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स पर 'मेड इन कोरिया' फिल्म भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसका टीजर आज मंगलवार को जारी किया गया है। यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में आ रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




'लव' सीरीज का एलान 
सीरीज 'लव' का भी एलान हुआ है। इसका टीजर रिलीज किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


'तक्षककुडु' में जमी नितांशी गोयल और आनंद देवरकोंडा की जोड़ी
'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल की 'तक्षककुडु' का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है। इसमें वे विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवराकोंडा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed