Nora Fatehi: नोरा फतेही की करीबी का हुआ निधन; रोते हुए आईं नजर, बॉडीगार्ड ने फैन को मारा धक्का
Nora Fatehi Crying: रविवार को नोरा फतेही मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए स्पॉट हुईं। रिपोर्ट की मानें तो उनकी करीबी का निधन हो गया है। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया जो आमतौर पर किसी के निधन के बाद लगाया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
फैन से बदसलूकी का वीडियो हुआ वायरल
इतना ही नहीं, नोरा का वीडियो एक और वजह से सुर्खियों में हैं। एयरपोर्ट पर जैसे ही नोरा फतेही स्पॉट हुईं, फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक उत्साहित फैन ने सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन नोरा के बॉडीगार्ड ने उसे पीछे धकेल दिया और काफी गुस्से में उसे दूर हटाया। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम स्टोरी से और बढ़ी चिंता
एयरपोर्ट पर देखे जाने से ठीक पहले, नोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैहि राजिउन' (जो इस्लाम में मौत की खबर पर बोला जाने वाला वाक्य है) शेयर किया। इसके बाद से ही उनके फैंस और फॉलोअर्स में चिंता बढ़ गई है कि आखिर किसके निधन की बात हो रही है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस या उनके करीबी सूत्रों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
करियर फ्रंट पर भी चर्चा में हैं नोरा
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने आयशा ढोंडी का किरदार निभाया, जो ईशान खट्टर के किरदार की एक्स-गर्लफ्रेंड है। शो में उनके साथ भूमि पेडनेकर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया, और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार भी थे।