Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   O Saathi Re Trailer Out: Aditi Rao Hydari Arjun Rampal Avinash Tiwary Imtiaz Ali Netflix series release date

ओ साथी रे ट्रेलर: प्यार-शादी, अफेयर और तलाक..., इम्तियाज अली की वेब सीरीज में दिखाई देंगे रिश्तों के अलग रंग

Wed, 25 Nov 2026 04:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

  • O Saathi Re Trailer: इम्तियाज अली की आगामी वेब सीरीज 'ओ साथी रे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • इसमें अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में हैं।
  • सीरीज लव ट्रायंगल पर आधारित है। इसमें रिश्तों के अलग रंग-रूप देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
O Saathi Re Trailer Out: Aditi Rao Hydari Arjun Rampal Avinash Tiwary Imtiaz Ali Netflix series release date
ओ साथी रे ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

वेब सीरीज 'ओ साथी रे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सीरीज मोहब्बत, रिश्तों और भावनाओं पर आधारित है। अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में हैं। अर्जुन रामपाल भी एक अहम रोल निभा रहे हैं। इम्तियाज अली की यह सीरीज दिसंबर में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

O Saathi Re Trailer Out: Aditi Rao Hydari Arjun Rampal Avinash Tiwary Imtiaz Ali Netflix series release date
ओ साथी रे ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

प्रेम त्रिकोण पर आधारित है सीरीज
'ओ साथी रे' के नाम से ही साफ है कि यह रोमांटिक लव स्टोरी सीरीज है। इसमें भावनाओं का एक पेचीदा मोड़ दिखाया गया है। सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत शायराना अल्फाजों के साथ होती है। शुरुआत रोशनी (अदिति राव) और करण (अविनाश) की मोहब्बत से होती है। रोशनी को करण बेहद पसंद करता है। इजहार-ए-मोहब्बत होता है। शादी भी हो जाती है। मगर, बात तलाक तक भी जा पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

O Saathi Re Trailer Out: Aditi Rao Hydari Arjun Rampal Avinash Tiwary Imtiaz Ali Netflix series release date
ओ साथी रे ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

प्यार धोखा और तलाक...
रोशनी और करण की प्यार से बसी दुनिया में एंट्री प्रद्युम्न (अर्जुन रामपाल) की होती है। रोशनी को प्रद्युम्न में एक आकर्षण दिखता है और वह खिंची चली जाती है। मगर, नफरत उसे करण से भी नहीं है। मोहब्बत के मामले में अपनी फीलिंग्स को लेकर रोशनी पूरी तरह कंफ्यूज है। करण को धोखे का पता चलता है तो वह गिल्ट भी फील करती है। मगर, प्रद्युम्न जब कहता है, तुम्हारा जो मन हो वो करो तो वह उसके साथ भी रहना पसंद करती है। 

विज्ञापन

कब और कहां देखें सीरीज?
प्यार और आकर्षण की कुछ और परतें खुलती हैं। करण रोशनी को प्यार करता है। रोशनी प्रद्युम्न में सुकून खोजती है। बात रोशनी और करण के तलाक तक आ जाती है। दोनों कोर्ट पहुंचते हैं। यह सीरीज 04 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह म्यूजिकल लव स्टोरी सीरीज है, तो इसके म्यूजिक से भी दर्शक उम्मीद कर सकते हैं। सीरीज का निर्माण इम्तियाज अली ने अपने प्रोडक्शन विंडो सीट फिल्म्स के जरिए किया है। इसके निर्देशन की कमान आरिफ अली ने संभाली है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed