Oscars: ऑस्कर में फिल्मों को करना होगा एआई के उपयोग का खुलासा! 'द ब्रूटलिस्ट' विवाद के बाद उठाया गया कदम
ऑस्कर भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के खुलासे को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रहा है। इस साल के सर्वश्रेष्ठ पिक्चर दावेदार 'द ब्रुटलिस्ट' ने पोस्ट-प्रोडक्शन प्रक्रिया में एआई का उपयोग किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल से ऑस्कर पुरस्कार विजेताओं से उनकी फिल्मों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग का खुलासा करने के लिए गंभीरता से विचार करेगा, विशेष रूप से द ब्रूटलिस्ट विवाद के बाद यह कदम उठाया जाएगा। 'द ब्रूटलिस्ट' को इस साल सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है।
पोस्ट-प्रोडक्शन में किया गया एआई का इस्तेमाल
रिपोर्ट के अनुसार, 'द ब्रूटलिस्ट' ने अपने पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में कुछ प्रदर्शनों को बेहतर बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया। हालांकि, निर्देशक ने बाद में एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने हंगेरियन भाषा में कुछ सिलेबल्स और स्वरों के उपयोग को बेहतर बनाने के लिए ही एआई का इस्तेमाल किया था।
Badass Ravi Kumar: रविवार को छूटे ‘बैडएस रवि कुमार’ के पसीने, तीसरे दिन ही लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई
निर्देशक ब्रैडी कॉर्बेट का बयान
निर्देशक ब्रैडी कॉर्बेट ने एक बयान साझा किया, जिसमें कहा गया कि फिल्म के एक हिस्से में एआई ऑडियो तकनीक रिस्पीचर का इस्तेमाल किया गया था। इसका इस्तेमाल केवल हंगेरियन भाषा के संवाद संपादन में किया गया था, विशेष रूप से सटीकता के लिए कुछ स्वरों और अक्षरों को बताने के लिए किया गया था। अंग्रेजी भाषा में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऑस्कर के लिए नामांकित कलाकारों- एड्रियन ब्रॉडी और फेलिसिटी जोन्स के अभिनय के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा, 'एड्रियन और फेलिसिटी का अभिनय पूरी तरह से उनका अपना है।'
Loveyapa Box Office Day 3: वीकएंड पर भी दर्शकों लिए तरसी लवयापा, जानिए पहले रविवार का कलेक्शन
इन फिल्मों में भी किया गया एआई का इस्तेमाल
हालांकि, 'द ब्रूटलिस्ट' एकमात्र ऐसी फिल्म नहीं है, जिसकी फिल्मांकन प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है। ड्यून: पार्ट 2, एमिलिया पेरेज और ए कम्प्लीट अननोन जैसी फिल्मों ने भी अपने फीचर को बेहतर बनाने के लिए इस टूल का इस्तेमाल किया है। नामांकितों को अगले साल से ऐसे टूल के इस्तेमाल की पूरी सीमा का खुलासा करना पड़ सकता है।
Arushi Nishank: आरुषि निशंक के साथ हुई चार करोड़ रुपये की ठगी, मिला था विक्रांत मैसी की फिल्म का ऑफर