Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi interview: Parivarik ManuRanjan actor talks about personal Life social media use relationship

इंटरव्यू: 'बड़े घरों के बाकी कमरों में इंसान का ईगो सोता है', बोले पंकज त्रिपाठी, शादी की उम्र पर कही ये बात

Mon, 16 Nov 2026 07:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

  • पंकज त्रिपाठी इन दिनों फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • इस फिल्म के बहाने उन्होंने परिवार, रिश्तों और बदलते मनोरंजन के तरीकों पर बात की। 
  • बातचीत के दौरान उन्होंने अफसोस जताया कि आज के दौर में परिवार के साथ बैठकर देखने लायक फिल्में कम बन रही हैं। 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi interview: Parivarik ManuRanjan actor talks about personal Life social media use relationship
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजकल हर कोई बड़ा घर चाहता है। ज्यादा कमरे, ज्यादा सुविधाएं और ज्यादा जगह। लेकिन अभिनेता पंकज त्रिपाठी की सोच थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि बड़े घरों की बहुत जरूरत नहीं है। एक कमरा सुकून से रहने के लिए काफी है। बाकी कमरों में तो इंसान का ईगो सोता है। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने ऐसा कहा। साथ ही उन्होंने अकेलेपन, शादी की उम्र, सोशल मीडिया पर मिलने वाली बिन मांगी सलाह और अपने किरदारों के चुनाव को लेकर भी खुलकर राय रखी।

विज्ञापन
Trending Videos

Pankaj Tripathi interview: Parivarik ManuRanjan actor talks about personal Life social media use relationship
पारिवारिक मनुरंजन - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi

परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखने का दौर
आज के दौर में परिवार के साथ बैठकर देखने लायक फिल्में कम बन रही हैं। क्या इसी वजह से ऐसी फिल्मों की जरूरत बढ़ गई है? इस पर पंकज कहते हैं, 'मुश्किल तो हो गया है, इसलिए ऐसी फिल्में कम बनती हैं। आजकल एंटरटेनमेंट बहुत हो गया है, क्या कर सकते हैं! जब मैंने यह कहानी पढ़ी तो मेरे मन में बेचैनी हुई। मैंने रात में कहानी पढ़ी और सुबह मेकर्स को फोन किया कि भाई, मैं यह फिल्म कर रहा हूं। यह वही कहानी है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। यह पारिवारिक मनोरंजन है। इसमें लोगों को कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। नाम में ही सब कुछ है। यह वह कहानी है, जिसका हम हिस्सा बनना चाहते थे।
आज ओटीटी और डिजिटल दुनिया में हर आदमी को अपनी स्क्रीन मिल गई है। आप अपनी स्क्रीन लेकर अपने कमरे में बैठकर फिल्म देखिए। पहले हम लिविंग रूम में बैठकर एक साथ फिल्में देखते थे और समूह में मनोरंजन करते थे। थिएटर में भी अलग-अलग तरह के लोग और परिवार आते हैं, लेकिन हम ऐसा कंटेंट बनाना चाहते थे, जिसे घर में भी पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Tripathi interview: Parivarik ManuRanjan actor talks about personal Life social media use relationship
पारिवारिक मनुरंजन - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi

बड़े घर में ईगो सोता है, इंसान नहीं
फिल्म में पंकज रंजन की भूमिका निभा रहे हैं। रंजन बड़े घर में अकेले रहते हैं। क्या बड़े घर में रहने के लिए वाकई इतनी जगह की जरूरत है? इस पर पंकज कहते हैं, 'हां, बिल्कुल। मुझे यह भी एहसास हुआ कि बड़े घरों की बहुत जरूरत नहीं है। स्पेस जितना छोटा हो, उतना अच्छा है। बड़ा घर तो सिर्फ दिमाग का फितूर है। आप सोते तो 6x6 के कमरे में या 6x6 के बिस्तर पर ही हैं न! एक कमरा चैन का हो तो भी ठीक है। बाकी चार कमरों में तो इंसान का ईगो सोता है। ईगो होता है, इंसान कहां सो पाता है? तो उसका कोई मतलब नहीं है।'

विज्ञापन

Pankaj Tripathi interview: Parivarik ManuRanjan actor talks about personal Life social media use relationship
पारिवारिक मनुरंजन - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi

'भात-दाल जैसे स्वाद का सिनेमा है यह फिल्म'
फिल्म में अपनी को-स्टार अदिति राव हैदरी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? इस पर पंकज कहते हैं, 'बहुत सुंदर अनुभव रहा। वह कमाल की अभिनेत्री हैं। फिल्म में देखेंगे तो मन प्रसन्न हो जाएगा। यह फिल्म पूरा परिवार बैठकर देखे। घर का खाना होता है न, भात-दाल, उस स्वाद का सिनेमा है। घर के सिनेमा जैसा, घरेलू सिनेमा है।'
फिल्म में रंजन और हेलेन दो अलग-अलग दुनिया से आते हैं। फिर भी उनके बीच एक रिश्ता बनता है। इस रिश्ते की खासियत बताते हुए पंकज कहते हैं, 'दोनों नहीं बदलते हैं, परिस्थितियां थोड़ी बदल जाती हैं। दोनों अलग-अलग दुनिया के लोग हैं और एक-दूसरे से परिचित नहीं हैं। इस कहानी के दौरान उनका परिचय होता है। एक मानवीय संवेदना दोनों को करीब लाती है और वे एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते हैं। यही इस कहानी की खूबसूरती है। हमारी कहानी भी यही कहती है कि हमें एक-दूसरे के साथ संवेदना और प्यार से रहना चाहिए।'

Pankaj Tripathi interview: Parivarik ManuRanjan actor talks about personal Life social media use relationship
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी की उम्र कौन तय करेगा?
समाज में शादी को लेकर बनी धारणाओं पर भी पंकज की राय साफ है। खासकर महिलाओं की शादी की उम्र को लेकर समाज की सोच पर वह सवाल उठाते हैं। क्या समाज की इस सोच में बदलाव आना चाहिए? इस पर पंकज कहते हैं, 'बिल्कुल बदलने की जरूरत है। देखिए, मैं भी गांव से आता हूं। मेरे गांव की दुनिया में अगर किसी लड़की की उम्र 25 साल से ऊपर हो जाती थी तो हाहाकार मच जाता था। या कोई व्यक्ति 40 साल का हो गया तो लोग पूछने लगते थे कि अब इनका क्या होगा? यह नजरिया बदलने की जरूरत है।

मैं इस पर कोई आंकड़ा नहीं दूंगा। शादी कुछ नहीं है। अगर आपका दिल मिलता है तो ठीक है। देखिए, हम इंसान हैं। इंसान को एक सहयोगी चाहिए ही चाहिए। एक ऐसा साथी चाहिए, जिससे वह अपना सुख-दुख साझा कर सके और जिससे उसका भावनात्मक जुड़ाव हो।
यही तो दुनिया में हजारों-लाखों वर्षों से चलता आ रहा है। न जाने कितने लोग आए और चले गए। हम प्रयास करते हैं कि जिस दुनिया में रह रहे हैं, उसे थोड़ा सुंदर बना लें।'

Pankaj Tripathi interview: Parivarik ManuRanjan actor talks about personal Life social media use relationship
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोशल मीडिया पर सबको देनी है रिलेशनशिप की सलाह
पंकज त्रिपाठी की पत्नी से बातचीत करते हुए मोबाइल देखने वाली वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लोगों ने इस वीडियो के आधार पर उनके रिश्ते और बॉडी लैंग्वेज तक पर सलाह देनी शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर इस तरह की राय देने वालों को लेकर पंकज कहते हैं, 'देखिए, डिजिटल दुनिया में हम जी रहे हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया का दौर है। यहां हर किसी के पास अपनी राय है और हर कोई अपनी राय रखता है। अब यहां सब लोग मोटिवेशनल स्पीकर ही हैं। मोटिवेट होने वालों की संख्या कम हो गई है।
अगर आप किसी विषय के जानकार हैं, एक्सपर्ट हैं, आपने उस विषय की पढ़ाई की है और फिर अपनी जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं तो बहुत अच्छी बात है। लेकिन आजकल मैं भी देखता हूं कि एक ही किस्म का कंटेंट 50 लोग बना रहे हैं। समझ में नहीं आता कि ओरिजिन किसका है, ओरिजिनल थॉट कहां से आया है। यह सब सिर्फ व्यूज के लिए हो रहा है।
हमारा भी ओपिनियन और विचार बहुत सारी साहित्य की किताबें, लिटरेचर और क्लासेज करने के बाद बनते हैं। हम पांच अलग-अलग वे ऑफ एक्टिंग को देखते हैं, लोगों के पांच तरीके पढ़ते हैं। उनमें से जो एलिमेंट हमें अच्छा लगता है, उसे लेकर अपना छठा तरीका बनाते हैं। वही हमारी मौलिकता है। अगर आप मौलिक हैं, ओरिजिनल हैं तो बिल्कुल कंटेंट बनाइए और लोग उसे देखें।'

Pankaj Tripathi interview: Parivarik ManuRanjan actor talks about personal Life social media use relationship
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

15 दिन सोशल मीडिया से दूर, जिंदगी फिर भी अच्छी
क्या पंकज खुद भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेते हैं? इस पर वह बताते हैं, 'हां, मैं करता हूं। बिल्कुल करता हूं। कई बार मैं 10-15 दिन तक सोशल मीडिया नहीं देखता हूं। तब एहसास होता है कि जीवन तो अच्छा ही चल रहा है। सोशल मीडिया नहीं देखा तो कुछ बिगड़ा नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed