सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parineeti Chopra Became mother first time gives birth to baby boy

मां बनीं परिणीति चोपड़ा, दिया बेटे को जन्म; पति राघव चड्ढा बोले- 'वो आ गया, अब हम पूरे हुए'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 19 Oct 2025 04:55 PM IST
सार

Parineeti-Raghav Welcomes Baby Boy: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। उनके पति राघव चड्ढा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है?

विज्ञापन
Parineeti Chopra Became mother first time gives birth to baby boy
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को प्रेग्नेंसी की वजह से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनके पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि वह मां बन गई हैं। आइए देखते हैं राघव चड्ढा ने पोस्ट में और कौन सी जानकारी दी है?
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)


राघव ने पोस्ट में क्या लिखा?
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा है 'मेरा बेटा अब मेरे पास है। बाहें और हमारे दिल भरे हुए हैं। पहले हम दोनों थे, अब हम पूरे हैं।' राघव चड्ढा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में एक नजर का निशान बनाया है। कई यूजर्स इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।

पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
राघव चड्ढा की इस पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। कृति सेनन ने शुभकामनाएं दी हैं। हुमा कुरैशी ने भी दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दी हैं। 

हाल ही में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
अगस्त 2025 में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। उन्होंने एक संयुक्त पोस्ट में लिखा था, 'हमारा छोटा बच्चा आने वाला है। आशीर्वाद।' पोस्ट में उन्होंने एक केक की तस्वीर शेयर की थी। इस पर बच्चे के पैरों के निशान बने थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @parineetichopra


परिणीति और राघव की शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई मई 2023 में दिल्ली में हुई थी। सितंबर 2023 में दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। राघव ने अगस्त में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में संकेत दिया था कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने कहा था, 'आपको जल्दी गुड न्यूज देंगे!' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed