'देश ने संगीत के क्षेत्र में एक महान हस्ती खो दी'; एस. जानकी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
President Murmu Pays Tribute To S Janaki: दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से प्रसिद्ध और दिग्गज गायिका सिंगर एस. जानकी नहीं रहीं। 88 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गायिका के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज गायिका एस. जानकी का बीते दिन 11 जुलाई को मैसूर में 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पोती ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की थी। एस जानकी अम्मा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने जानकी को संगीत की दुनिया की एक ऐसी हस्ती बताया, जिनकी आवाज भाषाओं की सीमाओं से परे थी।
लिखा- 'उनका संगीत हमेशा अनमोल रहेगा'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज रविवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा के निधन से भारत ने संगीत की एक महान हस्ती को खो दिया है। उनकी शानदार गायकी ने कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनका शानदार करियर छह दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा, जिसमें उन्होंने हिंदी, ओडिया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बंगाली समेत लगभग 20 भारतीय भाषाओं में हजारों गाने रिकॉर्ड किए। उनका सदाबहार संगीत हमेशा अनमोल रहेगा। मैं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं'।
In the passing of the legendary playback singer S. Janaki Amma India has lost a musical icon. Her extraordinary singing enthralled generations. Her illustrious career spanned more than six decades, during which she recorded thousands of songs in nearly 20 Indian languages…
विज्ञापन विज्ञापन— President of India (@rashtrapatibhvn) July 12, 2026
प्रधानमंत्री मोदी बोले- 'संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकी अम्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है, 'मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को अपनी आवाज दी। उनकी मधुर आवाज आने वाले वर्षों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति'।
The passing of the distinguished playback singer S. Janaki Amma is an irreparable loss to the world of music and culture. Her songs in various languages were popular across generations. They gave voice to every emotion with unparalleled grace as well as versatility. Her melodies…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2026