प्रियंका चोपड़ा: कब शुरू हुआ था देसी गर्ल और निक की मोहब्बत का सफर? प्रियंका ने डेटिंग के दिनों को याद किया
Priyanka Chopra-Nick Photos: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमसफर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप के शुरुआती दोनों को याद किया है। साथ ही कुछ अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें भी साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। साल 2018 में उन्होंने निक जोनस से शादी रचाई और सात समंदर पार जाकर बस गईं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ डेटिंग के दिनों की यादें ताजा की हैं।
कब शुरू हुआ था निक-प्रियंका की बातचीत का सिलसिला?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी। कपल के एक बिटिया मालती है। निक और प्रियंका चोपड़ा की बातचीत का सफर नौ साल पहले यानी साल 2017 में शुरू हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपना नंबर दिया था।
प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा?
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने निक जोनस के साथ अपने शुरुआती रिश्ते के कुछ ऐसे पल शेयर किए हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए। इसी के साथ उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने साल 2017 की गर्मियों में निक को अपना नंबर दिया था। इस पोस्ट में उन्होंने इस याद को जोनस ब्रदर्स के नए गाने 'लिसन व्हेन सैड' से जोड़ा।
प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन लिखा है, 'ओह हां! मुझे याद है कि मैंने गर्मियों में तुम्हें अपना नंबर दिया था। साल 2017 की गर्मियों में'। इसी के साथ जानकारी दी है कि जोनस ब्रदर्स का नया गाना 'लिसन व्हेन सैड' रिलीज हो गया है।
परिणीति चोपड़ा ने क्या लिखा?
प्रियंका चोपड़ा पुरानी यादों में खोई नजर आई हैं। उन्हें याद है कि निक और उनकी मोहब्बत का सफर कैसे और कब शुरू हुआ। उन्होंने डेटिंग के दिनों की कुछ अनदेखी और पुरानी तस्वीरों का एक मोंटाज पोस्ट किया है। बैकग्राउंड में जोनस ब्रदर्स का नया गाना बज रहा था। इस गाने में निक उस गर्मी के मौसम के बारे में गा रहे हैं, जब उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस पोस्ट पर प्रियंका की चचेरी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। परिणीति ने लिखा है, 'वाह, गोवा वाली ट्रिप तो जबर्दस्त थी'।
एक्स पर साझा किए थे नंबर
- साझा किए गए मोंटाज में प्रियंका और निक के रिश्ते की शुरुआती दिनों की झलक दिखाई गई है।
- निक की भारत की पहली यात्रा की तस्वीरें भी शामिल हैं। साथ ही, मेट गाला में उनकी चर्चा में रही मौजूदगी की झलकियां भी हैं।
- एक तस्वीर में यह कपल प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ भी नजर आया।
- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक-दूसरे से नंबर शेयर किए थे।
- दोनों के बीच रोमांस पनपा और अगस्त 2018 में इन्होंने सगाई कर ली।
- बाद में दिसंबर 2018 में राजस्थान में शाही अंदाज में इनकी शादी हुई।
- प्रियंका और निक ने हिंदू और क्रिश्चियन, दोनों रीति-रिवाजों से शादी की।
- साल 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया।
- प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'वाराणसी' के जरिए लंबे वक्त बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।