{"_id":"6ae832e21c68dc5efb08f43a","slug":"ramayana-advance-booking-ranbir-kapoor-yash-movie-earn-more-than-46-cr-in-india-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म? भारत में कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म? भारत में कमाए इतने करोड़
Mon, 02 Nov 2026 12:21 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:21 PM IST
सार
- 'रामायण: पार्ट 1' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं।
- ऐसे में रणबीर कपूर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
- भारत में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में भी उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म भारत में एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक सभी दिनों की बुकिंग मिलाकर 45.96 करोड़ रुपये के टिकट बेच लिए हैं।
इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई भी शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 36.85 करोड़ रुपये है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Trending Videos
रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर
- फोटो : सोशल मीडिया
कितने बिके 'रामायण' के टिकट?
2 नवंबर सुबह 6 बजे तक फिल्म के 11.01 लाख टिकट बिक चुके थे। देशभर के 527 शहरों के 1,708 सिनेमाघरों में फिल्म के 35,697 शो चल रहे हैं। एडवांस बुकिंग में ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसमें ब्लॉक सीटें भी शामिल हैं। अब तक 75 शो हाउसफुल हो चुके हैं, जिनमें से 13 शो पूरी तरह सोल्ड आउट हैं।
पहले दिन की बुकिंग से मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा
फिल्म की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा योगदान ओपनिंग डे यानी 5 नवंबर का है। गुरुवार को रिलीज के दिन के लिए फिल्म ने अब तक 25.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसमें ब्लॉक सीटों की कमाई शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 21.30 करोड़ रुपये है। यानी फिल्म की अब तक की कुल एडवांस बुकिंग में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी पहले दिन की है।

रामायण फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे
शहरों के हिसाब से देखें तो दिल्ली-एनसीआर फिल्म के लिए सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है। यहां से फिल्म को 6.78 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग मिली है। इसके बाद मुंबई 6.08 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और बेंगलुरु 5.79 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद से 2.81 करोड़ रुपये, पुणे से 2.17 करोड़ रुपये और कोलकाता से 1.68 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है।
राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र 9.42 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है। कर्नाटक से 7.15 करोड़ रुपये और दिल्ली से 6.78 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। गुजरात ने 3.61 करोड़ रुपये और तेलंगाना ने 2.93 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में टॉप 10 राज्यों की हिस्सेदारी करीब 85 प्रतिशत है।

फिल्म 'रामायण' में यश
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड
भाषाओं के हिसाब से फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है। हिंदी में अब तक 38.70 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जो कुल कमाई का करीब 84 प्रतिशत है। वहीं, कन्नड़ वर्जन से 4.41 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 2.35 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। तमिल वर्जन की एडवांस बुकिंग 41.66 लाख रुपये और मलयालम वर्जन की बुकिंग 8.01 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
3D और आईमैक्स फॉर्मेट को भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म की एडवांस बुकिंग में प्रीमियम फॉर्मेट का भी बड़ा योगदान है। हिंदी 3D शो से अब तक 21.57 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है, जबकि हिंदी 2D शो से 8.75 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, हिंदी IMAX 3D की एडवांस बुकिंग 6.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
आईमैक्स, 4DX, डॉल्बी सिनेमा, आइस थिएटर्स और एपिक जैसे प्रीमियम फॉर्मेट ने कुल मिलाकर 8.83 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। खास बात यह है कि इन फॉर्मेट में फिल्म के सिर्फ 2 प्रतिशत शो उपलब्ध हैं। वहीं, हिंदी 3D की हिस्सेदारी फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में 47 प्रतिशत है।

फिल्म 'रामायण' के किरदार में रावण
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों में भी फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है। 31 अक्टूबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने विदेशों में सभी उपलब्ध तारीखों के लिए करीब 3.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 33.23 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। इसमें नॉर्थ अमेरिका का योगदान 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताया गया है। वहां फिल्म के प्रीमियर शो के लिए भी अच्छी संख्या में टिकट बिके हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?

- 'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
- इसमें रणबीर कपूर 'राम', साई पल्लवी 'सीता' और यश 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे।
- इसके अलावा सनी देओल 'हनुमान' और रवि दुबे 'लक्ष्मण' की भूमिका निभा रहे हैं।
- फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और शोभना भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।